May 7, 2026
samarpit-2026-05-148cb3ff71bf18c84cfb392bcd8d2357-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

फादर्स डे से पहले पिता और बेटे के रिश्ते पर बनी फिल्म ‘समर्पित ’ चर्चा में है. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और मेकर्स ने ऐलान किया है कि यह फिल्म 19 जून को 300 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई का 50 फीसदी हिस्सा कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

पिता के त्याग की कहानी बयां करेगी ये फिल्म, 19 जून को होगी रिलीजZoom

हर पिता की कहानी करेगी बयां

नई दिल्ली. अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘समर्पित ’ का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म का भव्य पोस्टर लॉन्च इवेंट अंधेरी स्थित इंडियन मोशन प्रिंसिपल्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में आयोजित किया गया. इस फिल्म को नायशा फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म की निर्माता साक्षी यादव हैं, जबकि निर्देशन एक्सहान खान ने किया है.

यह फिल्म पिता और बेटे के खास रिश्ते पर आधारित है. फिल्म के जरिए दर्शकों को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि माता-पिता का प्यार दुनिया का सबसे सच्चा और निस्वार्थ प्यार होता है. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा कैंसर पीड़ितों के इलाज में दिया जाएगा.

पिता के संघर्ष और जिम्मेदारियों को करेगी बयां

पोस्टर लॉन्च के दौरान अंकित यादव ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. उन्होंने कहा कि अक्सर समाज में मां के प्यार और त्याग की बात ज्यादा होती है, लेकिन पिता के संघर्ष और उनकी जिम्मेदारियों को उतनी अहमियत नहीं मिलती. समर्पित के जरिए वह लोगों को बताना चाहते हैं कि पिता भले अपने जज्बात कम जाहिर करते हों, लेकिन परिवार की असली ताकत वही होते हैं.फिल्म के डायरेक्टर एक्सहान खान ने कहा कि उनका मकसद ऐसी कहानी लाना था जो भावनाओं से जुड़ी हो और हकीकत के करीब लगे. उनके मुताबिक, समर्पित सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि हर उस पिता को सलाम है, जो अपने बच्चों के लिए अपनी खुशियां कुर्बान कर देता है.

आने वाली फिल्म का किया ऐलान

इसी इवेंट के दौरान मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म ऑरा की भी आधिकारिक घोषणा की. फिल्म में लीड रोल अंकित यादव निभा रहे हैं. उनके साथ जया भट्टाचार्य, जावेद हैदर, प्रशिका शर्मा, देव व्यास और मीत वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग झांसी, मध्य प्रदेश और मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है.फिल्म की कहानी अंकित यादव और निशा अली ने लिखी है. वहीं स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स एक्सहान खान और अंकित यादव ने तैयार किए हैं. एडिटिंग का काम उमेश राणे ने संभाला है.

बता दें कि फिल्म के म्यूजिक पर भी खास ध्यान दिया गया है. श्री सिंधु, अग्नि वरण, बिस्वजीत घोष और फराज अहमद ने फिल्म का संगीत तैयार किया है. वहीं शाहिद माल्या और अभिषेक शास्त्री ने गानों को अपनी आवाज दी है. बैकग्राउंड म्यूजिक राहुल देवनाथ का है. मेकर्स का कहना है कि बॉलीवुड में मां के त्याग पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन समर्पित पिता के उस संघर्ष को सामने लाएगी, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks