April 30, 2026
karisma-kapoor-sunjay-kapur-property-case-2026-04-203a456158c70f2f4fd6c71e2d20339e-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद में अहम आदेश दिया है. करिश्मा कपूर के बच्चों के पक्ष में जज ने फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने संजय कपूर की वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रॉपर्टी की यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. आदेश के तहत सौतेली मां प्रिया कपूर अब प्रॉपर्टी को न तो बेच सकेंगी और न ही ट्रांसफर कर पाएंगी. कोर्ट ने विदेशी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन पर भी रोक लगा दी है. कोर्ट का मानना है कि अंतिम फैसले तक प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखना बच्चों के हक के लिए जरूरी है.

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

यह पूरा मामला बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और उनके भाई की याचिका से जुड़ा है. इन बच्चों ने अपने पिता की वसीयत को कोर्ट में चुनौती दी थी. उनका कहना था कि वसीयत में उनकी हिस्सेदारी के साथ इंसाफ नहीं हुआ है. उन्होंने इसी मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

हाईकोर्ट ने बच्चों की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर को तगड़ा झटका दिया है. अदालत ने प्रिया कपूर को आदेश दिया है कि वह फिलहाल प्रॉपर्टी को न तो किसी को बेच सकती हैं और न ही उसे ट्रांसफर कर सकती हैं. कोर्ट ने वसीयत की वैधता स्पष्ट होने तक प्रॉपर्टी के किसी भी इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

जस्टिस ज्योति सिंह ने सुनवाई के दौरान बेहद कड़े लहजे में अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा, ‘प्रॉपर्टी को नष्ट या ट्रांसफर नहीं किया जाना चाहिए. इन्हें सुरक्षित रखा जाना जरूरी है.’ कोर्ट का मानना है कि मामले का आखिरी फैसला आने तक इन कीमती प्रॉपर्टीज को सुरक्षित रखना कानूनी रूप से बहुत जरूरी है. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

संजय कपूर की कुल प्रॉपर्टी करीब 30 हजार करोड़ रुपये की बताई जा रही है. इतनी बड़ी रकम और जायदाद को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी. करिश्मा के बच्चों का दावा है कि पिता की वसीयत में उनकी अनदेखी की गई है, इसलिए जब तक सच सामने नहीं आता, बंटवारे पर रोक रहनी चाहिए. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

अदालत ने सिर्फ जमीन-जायदाद ही नहीं, बल्कि पैसों के लेनदेन पर भी कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने विदेशी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर भी तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. साथ ही, सभी संबंधित पक्षों को अपने बैंक अकाउंट की पूरी स्टेटमेंट कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

केस में सारी जिम्मेदारी प्रिया कपूर के कंधों पर आ गई है. कोर्ट ने कहा है कि वसीयत को लेकर जो भी संदेह या शक जताए गए हैं, उन्हें प्रिया कपूर को ही दूर करना होगा. वसीयत को संदिग्ध मानते हुए अदालत ने उनसे हर सवाल का जवाब मांगा है. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

Karisma Kapoor Children Property Case , Sunjay Kapur 30000 crores dispute, Sunjay Kapur Will Dispute , Delhi High Court Interim Relief , Samaira Kapoor Legal Battle , Kiaan Raj Kapoor Property Share , Priya Kapur Property Sale Ban , 30 Thousand Crore Property , बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संपत्ति विवाद , संजय कपूर वसीयत मामला , दिल्ली हाई कोर्ट राहत

हाईकोर्ट ने साफ किया कि ट्रायल का प्रोसेस लंबा चल सकता है और इसमें समय लगेगा. ऐसे में बच्चों के हितों की रक्षा करना जरूरी है. अब जब तक कोर्ट का आखिरी फैसला नहीं आ जाता, संजय कपूर की इस प्रॉपर्टी में एक ईंट भी इधर से उधर नहीं की जा सकेगी. (फोटो साभार: Instagram@therealsamairakapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks