July 30, 2026
280e8e67e765affbec479ac01523121617683911349541212_original.jpg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी, ऑस्ट्रेलिया को इससे सबकॉन्टिनेंट की पिचों पर माहौल पर खुद को ढालने का मौका मिलेगा. पीसीबी ने मैचों की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज अहम होगी, खासकर  तब जब टीम के कई मुख्य खिलाड़ी रिकवरी पीरियड में हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम डेविड रिकवर हो रहे हैं. पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी भी चोटिल हैं, उन्हें बिग बैश लीग में खेलते हुए चोट लगी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज दोनों के लिए अपनी कॉम्बिनेशन को परखने का अच्छा मौका होगी.

ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करने को लेकर उत्साहित हैं- पीसीबी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान ग्रुप ए में तो ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में है. पीसीबी के सीओओ सुमैर अहमद सैयद ने मेहमान टीम का स्वागत किया और इस सीरीज को पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा इवेंट बताया.

ऐसी उन्होंने कहा, “हम लाहौर में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं. यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए साल की एक शानदार शुरुआत है और मैं उनसे गुज़ारिश करता हूं कि वे सीरीज के दौरान बड़ी संख्या में आकर दोनों टीमों का हौसला बढ़ाएं, क्योंकि वे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं.”

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी20- 29 जनवरी, लाहौर
  • दूसरा टी20- 31 जनवरी, लाहौर
  • तीसरा टी20- 1 फरवरी, लाहौर

पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी, टीम सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंची तो वो मुकाबला भी वहीं होगा नहीं तो ये भारत में होगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ग्रुप बी में शामिल है, इस ग्रुप के भी सभी मैच श्रीलंका में ही होंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks