May 30, 2026
Rakul-Preet-Singh-2025-11-68e79e5f49ac4c72d302ba235bfdf926-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहली बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म इसी साल मई में रिलीज होने वाली है. अब मेकर्स ने इसका डबिंग सेशन भी शुरू कर दिया है. रकुल प्रीत सिंह ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो से हाल ही में बड़ा अपडेट दिया है.

ख़बरें फटाफट

रकुल प्रीत सिंह ने दिया बड़ा हिंट, ‘पति पत्नी और वो 2’ ट्विस्ट का दिया इशाराZoom

रकुल प्रीत सिंह ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नई दिल्ली. रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. एक्ट्रेस ने डबिंग स्टूडियो से अपनी कैंडिड सेल्फी शेयर करते हुए फिल्म के जल्द रिलीज होने का इशारा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में एक खास अपडेट शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. एक्ट्रेस ने ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर एक हिंट दिया है. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रकुल की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. उन्होंने डबिंग स्टूडियो से एक कैंडिड सेल्फी शेयर करते हुए फिल्म के जल्द रिलीज होने का इशारा दिया है. रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डबिंग के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट की.

वायरल हुई फोटो

पोस्ट के साथ लिखा ये कैप्शन

रकुल ने इस सेल्फी के साथ मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, “जब ‘वो’ दो हो जाए.. तब असली कहानी शुरू होती है” और साथ में “Coming soooon” भी जोड़ा. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में मजेदार और थोड़ी उलझन भरी ट्विस्ट देखने को मिलेगी.

बता दें कि इस कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. वहीं इसे भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. ‘पति पत्नी और वो 2’ एक एंटरटेनिंग और इमोशन्स से भरी फिल्म होने वाली है, जो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks