August 1, 2026
8dc1e41acf921b575ee025ae7aa0832b17652881039651212_original.jpg
Spread the love


आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट 350 खिलाड़ियों में 8 जम्मू-कश्मीर के हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा आकिब नबी डार पर हो रही है. आईपीएल ऑक्शन अगले मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में होगा, ये दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. जानिए आकिब अली डार का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन के लिए 350 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार, 9 दिसंबर को जारी की. इसमें 8 जम्मू-कश्मीर के प्लेयर्स शामिल किए गए, वो हैं- आकिब नबी डार, नासिर मुजफ्फर, आतिफ मुश्ताक, वसीम खांडे, विवरांत शर्मा, कामरन इकबाल, आबिद मुश्ताक और आश्विन मुरुगन. आकिब डार उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के शीरी गांव के रहने वाले हैं.

कौन हैं आकिब नबी डार?

आकिब नबी डार का जन्म 4 नवंबर, 1996 को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के शीरी गांव में हुआ. वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. रणजी ट्रॉफी में उनके नाम 44 विकेट हैं. उनके रिकॉर्ड में लगातार 4 विकेट लेना भी शामिल है. बता दें कि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने थे.

आकिब नबी डार रिकॉर्ड

आकिब अली डार ने 34 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 141 रन और 43 विकेट हैं. वह 2 बार 4 विकेट ले चुके हैं. टी20 में उनका इकॉनमी 7.74 का है.

इसके आलावा आकिब ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 870 रन बनाए और 125 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए के 29 मैचों में 351 रन और 42 विकेट चटकाए हैं. आकिब का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

IPL 2026 ऑक्शन में 224 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल

बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. 40 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. 30 लाख के बेस प्राइस वाले 227 खिलाड़ी हैं.

ऑक्शन में कुल 16 कैप्ड भारतीय और 96 विदेशी कैप्ड प्लेयर्स शामिल हैं. 224 भारतीय अनकैप्ड और 14 विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स लिस्ट में हैं.

आईपीएल 2026 ऑक्शन किस तारीख को होगा?

16 दिसंबर, 2025 (मंगलवार).

आईपीएल 2026 ऑक्शन कहां होगा?

अबू धाबी.

आईपीएल 2026 ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा?

दोपहर 2:30 बजे से.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks