नई दिल्ली ‘रब्बा मेरे रब्बा’ गाना साल 2004 में आई फिल्म ‘इंसान’ का है, जिसमें अक्षय कुमार और ईशा देओल की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली थी. यह एक बेहद इमोशनल और रूहानी रोमांटिक ट्रैक है, जो उस दौर में हर प्यार करने वाले की पसंद बन गया था. इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाज दी है. संगीतकार हिमेश रेशमिया ने इसे कंपोज किया था और उनके सिग्नेचर स्टाइल की वजह से यह गाना आज भी सुनने में बहुत सुकून भरा लगता है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो दिल की तड़प और खुदा से फरियाद को बड़ी सादगी से बयां करते हैं. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट न रही हो, लेकिन अक्षय और ईशा पर फिल्माया गया यह गाना आज भी एक एवरग्रीन मेलोडी माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
