April 15, 2026
varun-2026-04-ed717f5ae693561864a74d3a57c53505-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ जिसके बाद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आरोप लगाया कि एक्टर अपनी फिल्म के लिए फेक रिव्यू बटोर रहे हैं. जैसे ही ये वीडियो वरुण धवन तक पहुंचा उन्होंने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने कमेंट से इशारा किया कि ये आरोप बेबुनियाद हैं.

ख़बरें फटाफट

वरुण धवन HJTIHH के लिए बटोर रहे फेक रिव्यू? इंफ्लुएंसर ने खोली पोल! Zoom

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली.  वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं. फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं. बीते मंगलवार को फिल्म का टीजर जारी होने के बाद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एक्टर पर फेक रिव्यू बटोरने का आरोप लगाया है. वो कहती हैं कि वरुण धवन की टीम लोगों को पकड़कर उनसे झूठे रिव्यू लेकर वीडियो बना रही है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के आरोपों पर वरुण ने रिएक्ट करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है.

कंटेंट क्रिएटर सिमरन भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और वरुण धवन पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर के लिए फेक रिव्यू बटोरने के आरोप लगाए है. सिमरन अपने वीडियो में कहती हैं, ‘मैं राजीव चौक मेट्रो पर हूं और मेरे साथ मेरी दोस्त पूनम है. जब हम जा रहे थे, तो दो लोग हमें रोकते हैं और कहते हैं कि वरुण धवन की फिल्म आ रही है और उसका टीजर रिलीज हो गया है. क्या आप इसका रिव्यू कर सकती हैं? लेकिन मैंने उन्हें बताया कि हमने टीजर देखा ही नहीं है. उस लड़के ने कहा, ‘कोई बात नहीं, हम आपको बता देंगे कि क्या बोलना है.’ तो मैंने कहा, ‘अगर आप ही हमें बताओगे कि क्या बोलना है, तो ये रिव्यू कैसे हुआ?’’.

इंफ्लुएंसर ने किया बड़ा दावा

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उन्हें बोला, अगर आपको असली रिव्यू चाहिए तो उन लोगों से पूछो जिन्होंने टीजर देखा है, हम सही लोग नहीं हैं रिव्यू देने के लिए. तो वो लड़की बोली, ‘अब देख लो.’ जब मैंने उन्हें कहा कि हमें देर हो रही है और कहीं जाना है, तो उन्होंने कहा, ‘अच्छा निकलो निकलो, जाओ जाओ.’ मैं सोच रही थी, ‘वरुण धवन के इतने बुरे दिन आ गए हैं क्या कि उसे फेक रिव्यू लेने पड़ रहे हैं? ये क्या है’’.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks