April 17, 2026
milind-gaba-2025-12-7cb71c74dbecb0e222713776bc4eeb64-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

मिलिंद गाबा ने मॉडलिंग से शुरुआत करने के बाद पंजाबी और बॉलीवुड संगीत में अपनी खास पहचान बनाई. पियानो उनका खास शौक है. बिग बॉस ओटीटी से उनकी लोकप्रियता.

वो मॉडल, जो गायकी में हुआ हिट, हर सुर में भर देता है नई जानसिंगर के पिता म्यूजिक डायरेक्टर हैं. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: भारतीय संगीत की दुनिया में कई अनूठे कलाकार हैं, जो अपनी शैली, आवाज और खास परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं. उन्होंने अपनी आवाज, संगीत के प्रति जुनून और शौक से लोगों के दिलों में बस गए. ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं मिलिंद गाबा. पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की दुनिया में पहचान बनाने वाले मिलिंद गाबा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और संगीत दोनों में रुचि दिखाकर की थी.

समय के साथ मिलिंद का ध्यान पूरी तरह से संगीत और परफॉर्मेंस पर चला गया. उनके हिट गाने जैसे ‘मैं तेरी हो गई’, ‘नाचूंगा ऐसे’ और ‘नजर लग जाएगी’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. लेकिन सिर्फ गाने के कारण नहीं, बल्कि संगीत इंस्ट्रूमेंट्स बजाने के शौक के कारण भी वे अलग पहचान बना पाए. खासकर पियानो उनके लिए खास है. मिलिंद गाबा का जन्म 7 दिसंबर 1990 को हुआ था. बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी रुचि थी, जो उनके परिवार से भी जुड़ी थी क्योंकि उनके पिता म्यूजिक डायरेक्टर हैं. उन्होंने शुरुआती दिनों में मॉडलिंग की, लेकिन उनका असली जुनून हमेशा संगीत और स्टेज पर परफॉर्मेंस की ओर रहा. उनकी मेहनत और लगन ने जल्दी ही रंग दिखाया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks