May 15, 2026
2026-05-15T144010.534-2026-05-25d3537f7fe1e802c6b2c5f26725359e-1200x675.jpg
Spread the love


होमराशि

शनि जयंती पर 300 साल बाद 4 महासंयोग, मेष समेत इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत

Last Updated:

Shani Jayanti 2026 Lucky Rashifal: शनि जयंती पर इस बार 300 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो मेष, कुंभ समेत 4 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है. इन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी और ज्यादातर कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं भी दूर होंगी.

शनि जयंती पर 300 साल बाद 4 महासंयोग, मेष समेत इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मतZoom

Shani Jayanti 2026 Lucky Rashifal: हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है और यह दिन शनि कृपा और शनि दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम दिन में से एक माना जाता है. इस बार शनि जयंती पर 300 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ गया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि जयंती पर 300 साल बाद शश महापुरुष योग, गजकेसरी योग, बुद्धादित्य योग, सौभाग्य योग और शोभन योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इन शुभ योग के प्रभाव और शनिदेव की कृपा से मेष, कुंभ समेत 4 राशियों पर रहने वाली है. इन राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और हर कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे. आइए जानते हैं शनि जयंती पर बन रहे शुभ योग का लाभ इन राशियों को कैसे मिलेगा…

मेष राशि वालों को मिल सकती है आर्थिक सफलता
शनि जयंती पर बन रहे शुभ योग का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है. इन राशियों का शनिदेव की कृपा से लंबे समय से अटका या रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. साथ ही नए आर्थिक लाभ और आय के नए स्रोत बनने के संकेत भी हैं. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी, आपको अपनी पहचान या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. निवेश और दीर्घकालिक वित्तीय योजना के लिए भी यह समय अच्छा है. शनिदेव की कृपा से मेष राशि वालों की संपत्ति में इजाफा होगा और मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा.

मिथुन राशि को मिल सकती है पहचान और करियर में तरक्की
मिथुन राशि वालों के लिए शनि जयंती पर बन रहे शुभ योग सकारात्मक और प्रगतिशील रहने वाला है. शनिदेव की कृपा से मिथुन राशि वालों की समाज में सम्मान और पहचान बढ़ेगी. बिजनेस करने वालों को बड़ा सौदा मिल सकता है और विदेश में भी बिजनेस करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं. मिथुन राशि वाले करियर में आने वाली चुनौतियों का आप डटकर सामना करेंगे, जिससे सफलता और तरक्की का रास्ता खुलेगा. यह करियर में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन समय है. इस समय आराम, लग्जरी और लाइफस्टाइल से जुड़े लाभ भी संभव हैं.

सिंह राशि के लोग पूरी कर सकते हैं लंबित कार्य
सिंह राशि वालों के लिए शनि जयंती के दिन बन रहा शुभ संयोग करियर और आर्थिक रूप से बहुत लाभकारी बताया गया है. सिंह राशि वालों के शनिदेव की कृपा से लंबे समय से रुके हुए काम और प्रोजेक्ट्स अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में काफी सुधार के संकेत हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. ज्योतिषी पैतृक संपत्ति से भी लाभ के संकेत दे रहे हैं. यह समय सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी खासतौर पर शुभ माना गया है. शनिदेव की कृपा से आपको कई परेशानियों से राहत मिलेगी.

कुंभ राशि को मिल सकती है कर्ज से मुक्ति और आर्थिक राहत
शनि जयंती के दिन बन रहे शुभ संयोग का फायदा कुंभ राशि वालों को मिलने वाला है. शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आराम, लाइफस्टाइल और सेविंग्स में सुधार होगा. कुंभ राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है और विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks