April 25, 2026
arijit-singh-2026-01-f0933a6cc3e276a5db2688c4456183c0-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से लाखों दिलों को छुआ है. ‘तुम ही हो’ जैसे सुपरहिट गाने से पहचान बनाने वाले अरिजीत अब तक 400 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और आज भी उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.

ख़बरें फटाफट

सिंगिंग रियलिटी शो से हुआ रिजेक्ट, 2013 में 1 गाने से बना रातोंरात स्टारZoom

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई शानदार सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो सीधे दिल में उतर जाती हैं.उन्हीं में से एक हैं अरिजीत सिंह. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि लोग पहली बार सुनते ही उनके फैन बन जाते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई शानदार सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो सीधे दिल में उतर जाती हैं.उन्हीं में से एक हैं अरिजीत सिंह. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि लोग पहली बार सुनते ही उनके फैन बन जाते हैं.
अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था. बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की तरफ था. घर में भी म्यूजिक का माहौल था. उनकी मां और दादी गाना गाती थीं, जबकि मामा तबला बजाते थे. ऐसे माहौल में पले-बढ़े अरिजीत के लिए संगीत सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा बन गया. उन्होंने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली, जिससे उनकी नींव काफी मजबूत हो गई.
हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं था. साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. शो में उन्होंने अपनी सिंगिंग से दिल जज का दिल जीत लिया था, लेकिन लोगों से उन्हें कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए थे.
फिर आया वो वक्त जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. फिल्म आशिकी 2 का गाना तुम ही हो रिलीज हुआ और देखते ही देखते हर किसी की जुबान पर छा गया. इस गाने ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया. उनकी आवाज में जो दर्द और सच्चाई थी, उसने लोगों को उनका दीवाना बना दिया.
फिल्म तो सुपरहिट हुई ही, साथ ही अरिजीत सिहं को भी स्टार बना गई. इस फिल्म में अरिजीत के गाए गाने को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. लोग आज भी उनके उस हिट गाने को गुनगुनाते हैं.
इसके बाद अरिजीत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए.अपना बना ले, केसरियां और चन्ना मेरेया जैसे गानों के साथ उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. अब तक वह 400 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और हर गाने में अपनी खास फील डालते हैं.
इतनी सफलता के बावजूद उनकी जिंदगी काफी सादी है. जहां ज्यादातर स्टार्स लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं, वहीं अरिजीत इससे दूर रहना पसंद करते हैं. वह ना ज्यादा इंटरव्यू देते हैं और ना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. अक्सर उन्हें आम लोगों की तरह सादे कपड़ों में देखा जाता है.
बताया जाता है कि 27 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला लिया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अब वह फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे. हालांकि, वह म्यूजिक से दूर नहीं हो रहे हैं और अपने फैंस के लिए गाने बनाते रहेंगे.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks