Last Updated:
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को सेंसर बोर्ड ने कुछ छोटे बदलावों के बाद यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को आपत्तिजनक शब्दों को हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद अब फिल्म का रनटाइम भी बदल गया है. इन कट्स के बाद फिल्म की लंबाई करीब 10 मिनट कम हो गई है. अक्षय कुमार के फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

17 अप्रैल को रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपमकिंग हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे लेकर एक नया अपडेट आया है. सेंसर बोर्ड ने कुछ छोटे-मोटे बदलावों के साथ फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. दरअसल, फिल्म को 2 अप्रैल को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था, जहां कमेटी ने 26वें मिनट पर आने वाले एक आपत्तिजनक शब्द और कुछ अन्य जगहों पर सुधार करने को कहा था.
इन बदलावों के बाद 11 अप्रैल को फिल्म को फाइनल मंजूरी मिल गई. फिल्म का रनटाइम अब 2 घंटे 44 मिनट और 52 सेकंड का है, जो कि इसकी ओरिजिनल कॉपी से करीब 10 मिनट कम है. अक्षय के फैंस को अब बस इस डरावनी और मजेदार फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. खास बात है कि इस मूवी से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी लगभग 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.
हॉरर-कॉमेडी है प्रियदर्शन की मूवी भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का तीन मिनट का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जो कॉमेडी और हॉरर का एक जबरदस्त पैकेज है. ट्रेलर में अक्षय कुमार मजेदार और डरावनी स्थितियों के बीच फंसे नजर आते हैं. इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी स्टार कास्ट है. अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू की तिकड़ी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का वही सिग्नेचर स्टाइल देखने को मिल रहा है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था.
इस दिन रिलीज होगी भूत बंगला फिल्म
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
