Last Updated:
When Hema Malini Called First Lady Of Second Marriages: हेमा मालिनी ने अपनी शादी से जुड़े विवाद के बारे में सार्वजनिक रूप से कम ही बात की. लेकिन अपनी बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में उन्होंने उस कठिन समय के बारे में बातें कि जब उन्होंने लोगों की बातों को सुनने के बाद आगे बढ़ने का फैसला कर लिया था. लेकिन, धर्मेंद्र के प्यार ने उन्हें ये करने नहीं दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्यार और शादी चार दशकों से भी ज्यादा समय बीच चुका है. हेमा मालिनी धर्मेंद्र से इतना प्यार करती थीं, कि उनके लिए उन्होंने ‘दूसरी औरत’ का टैग लेने से गुरेज नहीं किया. प्यार ही था कि परिवार और लोगों जल-भुनी बातों का असर उन्होंने अपने रिश्ते पर पड़ने नहीं दिया. 1960 के दशक में ‘ही-मैन’ बने धर्मेंद्र और 1970 के दशक में ‘ड्रीम गर्ल’ कहलाई हेमा मालिनी की जिंदगी 1970 में पहली फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवां’ के बाद हमेशा के लिए जुड़ गई. इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी के ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा, जो 1980 में दोनों के सीक्रेटली शादी के बाद परवान चढ़ गया.

हेमा मालिनी धर्मेंद्र से बेहद प्यार करती थीं और धरम पाजी का भी प्यार उनके लिए कम नहीं था. हेमा की मां इस प्यार की गहराई को समझती थी लेकिन फिर भी वह नहीं चाहती थी कि बेटी की शादी धर्मेंद्र के साथ हो. उन्होंने बेटी हेमा को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन धर्मेंद्र उनकी किस्मत में थे.

धर्मेंद्र की शादी जितेंद्र के साथ हो रही था. मंडप सज चुका था, दूल्हा-दुल्हन भी तैयार थे, लेकिन ‘ही-मैन’ नहीं माने और हेमा दिल से हार गईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

धर्मेंद्र पहले से शादी-शुदा और 4 बच्चों के पिता थे. पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना उन्होंने हेमा का हाथ थामा. इस शादी आलोचनाएं हुईं. हेमा मालिनी पर ‘दूसरी शादी वाली पहली औरत’ जैसे कठोर तमगा दे दिया गया. यह दर्द हेमा ने अपनी बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में बयां किया है.

हेमा ने बताती हैं, ‘मैं बस इतना जानती थी कि वह मुझे खुश रखते हैं. मुझे सिर्फ खुशी चाहिए थी. उंगलियां उठीं, इल्जाम लगे. मेरे सामने कोई कुछ नहीं बोलता था, लेकिन मैं मूर्ख नहीं थी. मुझे पता था पीठ पीछे मेरे बारे में बातें होती थीं. आसान नहीं था.’

इतना दबाव पड़ा कि एक वक्त हेमा ने बॉलीवुड और मुंबई छोड़कर बेंगलुरु बसने तक का सोच लिया था. उन्होंने लिखा- ‘एक बार तो मैंने पैकिंग शुरू कर दी थी. लेकिन जैसे ही सेट पर लौटी, समझ आया कि भागना मेरी जिंदगी नहीं है. मैंने रहने का फैसला किया… अपनी फिल्मों के साथ, अपनी जिंदगी के साथ और अपने रिश्ते के साथ.’

45 साल बाद भी दोनों का रिश्ता अनोखा रहा. हेमा ने स्वीकार किया कि वह धर्मेंद्र की ‘दूसरी फैमिली’ हैं. धर्मेंद्र संग उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र के पहले परिवार यानी प्रकाश कौर और हेमा के घर के बीच कुछ ही मिनटों की दूरी थी, लेकिन उनकी दूरियां कभी नहीं मिटीं.

एक इंटरव्यू में हेमा ने कहा था कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी का सम्मान करती हैं और उनके परिवार से किसी तरह का कोई टकराव नहीं चाहतीं.

साल 2020 में एक इंटरव्यू में हेमा ने कहा था, हम दोनों ने कभी एक-दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं की. जो है, जैसे है, उसे स्वीकार किया. यही हमारी ताकत है. अब धर्मेंद्र नहीं हैं, लेकिन दोनों की कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल मगर सबसे खूबसूरत लव स्टोरी है. फोटो साभार: Instagram@dreamgirlhemamalini
