May 28, 2026
22-2025-11-aa2ce042f3711273a1ca1949d040ea86-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों से फैंस को इम्प्रेस करते रहते हैं. अब उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘सरसों के साग’ आने वाला है. भोजपुरी सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ ने मिलकर गाया है, जो 16 नवंबर को रिलीज होगा.

ख़बरें फटाफट

आ रहा है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना,  इस दिन रिलीज होगा 'सरसों के साग'यूट्यूब पर रिलीज होगा अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू दर्शकों के लिए जल्द ही ‘सरसों के साग’ लेकर आ रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन जानकारी देते हुए लिखा, “गाना ‘सरसों के साग’ 16 नवंबर को सुबह 7 बजे रिलीज होगा.’

गाने को अरविंद और खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक विक्की ने तैयार किया है. गाने में अरविंद के साथ अभिनेत्री सपना चौहान नजर आएंगी. वहीं, गाने के बारे में बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. उनके इस पोस्ट ने प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है. वे पोस्टर देख इसे पार्टी एंथम बता रहे हैं और अब इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks