June 1, 2026
shreeleela-2026-02-b357a5fd4fc5a4ace7ed528ba3281ac9-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ने अभिनय के साथ-साथ अपनी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई सफलता के साथ पूरी कर ली है. उन्होंने पिछले छह सालों से फिल्मों की शूटिंग और मेडिकल की कठिन पढ़ाई के बीच संतुलन बनाते हुए मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से यह डिग्री हासिल की. उन्होंने सोशल मीडिया पर ग्रेजुएशन की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे अपने स्ट्रगल और मेहनत की जीत बताया. साई पल्लवी के बाद अब श्रीलीला भी ‘डॉक्टर’ अभिनेत्री बन गई हैं. इस उपलब्धि पर राशि खन्ना और रेमो डिसूजा जैसे सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें ‘डॉक्टर श्रीलीला’ बनने पर ढेरों बधाइयां दी हैं.

ख़बरें फटाफट

'अब डॉ. श्रीलीला कहिए', मैरून गाउन में डिग्री थामे इमोशनल दिखीं हीरोइनZoom

श्रीलीला ने किया कमाल. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला ने वो कर दिखाया है जो किसी भी कलाकार के लिए एक बड़ा सपना होता है. उन्होंने एक्टिंग की चकाचौंध के बीच अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई यानी एमबीबीएस (MBBS) पूरी कर ली है. श्रीलीला पिछले कई सालों से फिल्मों की शूटिंग और मेडिकल की भारी-भरकम पढ़ाई के बीच तालमेल बिठा रही थीं. शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे मैरून गाउन पहने अपनी डिग्री हाथ में लिए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस कामयाबी का जश्न मनाती दिख रही हैं. साई पल्लवी के बाद अब श्रीलीला भी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम के आगे ‘डॉक्टर’ लगा है.

श्रीलीला अपनी इस अचीवमेंट पर काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा कि यह सिर्फ एक डिग्री नहीं है, बल्कि उनके संघर्ष, आंसुओं और खुद को मजबूत बनाने की एक लंबी कहानी है. उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया, खासकर उनके परिवार और फैंस का, जिनकी दुआओं ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दी. श्रीलीला ने लिखा कि इस सफर ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और अब वे गर्व के साथ खुद को “डॉक्टर श्रीलीला” के रूप में पेश कर रही हैं. बता दें कि उनकी सेरेमनी 10 फरवरी को ही हो गई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर पहले से ही वायरल थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है.

श्रीलीला को सेलेब्स की बधाई
श्रीलीला की इस कामयाबी पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं. राशि खन्ना, ध्वनी भानुशाली और रेमो डिसूजा जैसे बड़े नामों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें “बधाई हो डॉक्टर” लिखकर अपना प्यार जताया है. पिछले 6 सालों से मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई और फिल्मों के बिजी शेड्यूल को संभालना आसान नहीं था, लेकिन श्रीलीला की मेहनत आखिरकार रंग लाई. अब उनके फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस न केवल पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज के लिए एक डॉक्टर की भूमिका भी निभाने के काबिल बन चुकी है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks