May 22, 2026
Sanjay-dutt-4-2026-05-ff26d17025081271657a960860b40b8b-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

दिग्गज एक्टर की फिल्में ‘धुरंधर’, ‘राजा शिवाजी’ और ‘आखिरी सवाल’ चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों ने फैंस को चिंतित कर दिया. 66 साल के एक्टर ने छह साल पहले स्टेज 4 लंग्स कैंसर को मात दी थी. वे हाल में अमेरिका के लॉस एंजिल्स पहुंचे. फैंस की चिंता को देखते हुए उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चहेते संजू बाबा यानी संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘राजा शिवाजी’ की कामयाबी को लेकर काफी चर्चा में हैं. साथ ही, उनकी एक और नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ भी 15 मई को रिलीज हुई. वे ‘खलनायक 2’ से पसंदीदा किरदार से वापसी कर रहे हैं. इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर अचानक एक ऐसी अफवाह उड़ी, जिसने उनके लाखों फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं. चर्चा होने लगी कि दिग्गज एक्टर संजय दत्त की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस खबर के आते ही फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया, क्योंकि लोग उनकी पुरानी बीमारी को याद करने लगे थे. करीब छह साल पहले संजय दत्त ने स्टेज 4 लंग्स कैंसर जैसी बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी को मात दी थी. ऐसे में दोबारा उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया. लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से पूछने लगे कि आखिर संजू बाबा को अचानक क्या हुआ है और क्या उनकी हालत वाकई गंभीर है?

अगर कुछ साल पीछे जाएं, तो संजय दत्त की तबीयत अचानक उस वक्त बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी जब उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी थी. डॉक्टरों ने जब उनकी बारीकी से जांच की, तो पता चला कि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया है. इसके बाद, उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया था. आगे की गहन जांच और मेडिकल टेस्ट्स के बाद डॉक्टरों ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया था कि संजय दत्त को चौथी स्टेज का फेफड़ों का कैंसर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कैंसर का चौथा चरण यानी स्टेज 4 को मेडिकल की दुनिया में सबसे खतरनाक और जानलेवा माना जाता है. इस स्थिति से बाहर आना किसी चमत्कार से कम नहीं होता, लेकिन हमारे निडर संजू बाबा ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और सही दवाइयों के दम पर कुछ ही महीनों में इस जानलेवा बीमारी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. आखिरकार, अक्टूबर 2020 में वे पूरी तरह से कैंसर मुक्त होकर मौत के मुंह से वापस लौट आए थे.

कैंसर से जंग के छह साल बाद संजय एक बार फिर अमेरिका रवाना हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके तुरंत बाद यह अफवाह उड़ गई कि वे विदेश के किसी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं. 66 साल के संजय दत्त दरअसल पिछले कई सालों से अपनी मेडिकल रूटीन के तहत सलाह मशविरा करने और डॉक्टरों से मिलने के लिए नियमित रूप से अमेरिका जाते रहते हैं.

संजय न्यूयॉर्क के मशहूर ‘मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर’ में नियमित रूप से अपनी हेल्थ का चेक-अप करवाते हैं, जहां पहले उनका इलाज चला था. अपनी फिल्मों के बैक-टू-बैक प्रमोशन और शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बावजूद संजय दत्त ने कभी भी अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं किया है. वह मेडिकल चेक-अप के लिए हमेशा समय निकालते हैं और इसी सिलसिले में वे पिछले हफ्ते अकेले ही अमेरिका के लॉस एंजिल्स पहुंचे थे.

अमेरिका पहुंचने के बाद अब संजय के बेहद करीबी दोस्त परेश गेलानी भी उनकी देखभाल और साथ देने के लिए उनके साथ मौजूद हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 कन्नड़’ की रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त अमेरिकी दौरे के दौरान कैलिफोर्निया में कुछ टॉप के मेडिकल एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों से भी मुलाकात करने वाले हैं, ताकि उनकी सेहत पूरी तरह से ट्रैक पर बनी रहे और कोई लापरवाही न हो.

फैंस की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए अब दिग्गज एक्टर के करीबी दोस्तों और उनके परिवार ने सामने आकर बयान जारी किया है. उन्होंने सभी फैंस को भरोसा दिलाया है कि संजू बाबा पूरी तरह से ठीक और तंदुरुस्त हैं. परिवार ने साफ किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है. यह सिर्फ एक सामान्य और रूटीन एनुअल हेल्थ चेक-अप है, जो वे हर साल कराते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की फर्जी खबरों या अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks