‘चिकनी चमेली’ बनकर नाचीं रानी चटर्जी, मदमस्त होकर किया बवाल डांस, लटके-झटके मार लूट लिए फैंस के दिल

‘चिकनी चमेली’ बनकर नाचीं रानी चटर्जी, मदमस्त होकर किया बवाल डांस, लटके-झटके मार लूट लिए फैंस के दिल
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अक्सर तहलका मचा देती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं. इस वीडियो में रानी कैटरीना कैफ के सुपरहिट गाने ‘चिकनी चमेली’ पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. रानी का यह बिंदास और मदमस्त डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने जिस एनर्जी के साथ डांस किया है, उसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वैसे भी रानी अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और उनका यह लेटेस्ट डांस वीडियो इसी की एक बानगी है.
