Last Updated:
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर इंडस्ट्री के लोग और फैंस उन्हें दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसके अलावा दुनियाभर से भी उन्हें विशे मिल रही हैं. बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अनोखे अंदाज में ऐ आर रहमान को खाजन्मदिन की बधाई दी है.
पोस्ट शेयर की पोस्ट, तेजी से हो रही वायरल नई दिल्ली. मशहूर संगीतकार और गायक ए.आर. रहमाने ने अपने संगीत के जादू से लोगों के दिलों पर कब्जा कर रखा है. आज संगीत की दुनिया के जादूगर एआर रहमान का बर्थडे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें पोस्ट शेयर कर बधाई दी है.
चेन्नई में जन्मे एआर रहमान का असली नाम ए.एस. दिलीप कुमार है. बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की ओर था. पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और छोटी उम्र में ही प्रोफेशनल तौर पर संगीत की दुनिया में कदम रखा.
मणि रत्नम ने दिया था पहला मौका
आज एआर रहमान के बर्थे पर जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एआर रहमान की कुछ पुरानी फोटो शेयर की है. इ पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्श भी लिखा है, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एआर. रहमान हमारी दुआएं हमेशा आपके साथ रहें.ए.आर करियर की शुरुआत में रहमान ने डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापनों के लिए जिंगल्स बनाए. उन्हें फिल्मों में पहला बड़ा मौका साउथ के जाने-माने निर्देशक मणि रत्नम ने दिया.

दिल जीत रही पोस्ट
संगीतकार ही नहीं,गायक और निर्माता भी हैं
साल 1992 में आई फिल्म रोजा का संगीत रहमान ने तैयार किया, जो सुपरहिट साबित हुआ. इस फिल्म के लिए उन्हें महज 25 हजार रुपये फीस मिली थी, लेकिन इसी फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी.इसके बाद ए.आर. रहमान ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. वह सिर्फ एक संगीतकार ही नहीं, बल्कि गायक और निर्माता भी हैं. उन्हें पद्मश्री, दो ऑस्कर, दो ग्रैमी समेत कई राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं. रहमान अब तक 145 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग भाषाओं में संगीत दे चुके हैं और आज दुनिया के सबसे सफल संगीतकारों में गिने जाते हैं.
बता दें कि जैकी श्रॉफ की हालिया फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ लोगों का दिल जीत रही है. समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे के साथ जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
