May 30, 2026
Jaideep-Ahlawat-Dharmendra-2025-11-328b0d4ab4bed979cade4642fa2eac5a-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का उनके 90वें जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले 24 नवंबर को निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, शाहरुख खान समेत कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. धर्मेंद्र को अब श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में देखा जाएगा, जिसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी हैं.

Jaideep Ahlawat

जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने धर्मेंद्र के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह धर्मेंद्र के साथ एक चाय की टपरी पर बैठे हैं. धर्मेंद्र एक टेबल पर बैठे हैं, जबकि जयदीप उनके पैरों के पास जमीन पर बैठे हैं. यह तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट की BTS फोटोज हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Jaideep Ahlawat

‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब धर्मेंद्र के निधन के एक दिन बाद जयदीप अहलावत ने एक भावुक नोट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने सेट से धर्मेंद्र के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Jaideep Ahlawat

इन तस्वीरों में जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र का कैंडिड मोमेंट देखा जा सकता है. दोनों बातचीत में मगन दिख रहे हैं. दोनों काफी खुश दिख रहे हैं. दोनों के चेहर पर एक खूबसूरत मुस्कान देखने को मिल रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Jaideep Ahlawat

जयदीप अहलावत ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कुछ नहीं है ऐसा जो कह पाऊंगा, बस इतना कि आपने जो प्यार दिया मुझे उन थोड़े से दिनों में, मैं वह उम्र भर याद रखूंगा सर. आप बहुत याद आएंगे, यह दुनिया इकलौते जट यमला पगला दीवाना को मिस करेगी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Jaideep Ahlawat

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के दादा ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले धर्मेंद्र शाहिद कपूर और कृति सैनन स्टार’तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Jaideep Ahlawat

‘इक्कीस’, जिसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है, जिनकी जंग के मैदान में असाधारण बहादुरी ने उन्हें राष्ट्रीय हीरो बना दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Jaideep Ahlawat

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक युवा अधिकारी से वे युद्ध के दिग्गज बने, जिनकी कुर्बानी आज भी पचास साल बाद याद की जाती है. इस फिल्म के जरिए अगस्त्य का बड़े पर्दे पर डेब्यू हो रहा है. इससे पहले रिलीज हुई उनकी ‘द आर्चीज’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Jaideep Ahlawat

धर्मेंद्र को प्यार से ‘बॉलीवुड का ही-मैन’ कहा जाता था, का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, बेटियां विजेता देओल, अजीता देओल, ईशा देओल और अहाना देओल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

धर्मेंद्र संग चाय की टपरी पर हंसी-ठिठोली कर रहे थे जयदीप, शेयर की अनदेखी फोटोज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks