May 29, 2026
1767419829_Border-2-poster-2025-12-5b198da1aafb58fcec00ccce9960d573-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

खाड़ी देशों में ‘बॉर्डर 2’ पर बैन से इसके ग्लोबल बिजनेस के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि सनी देओल की यह फिल्म 2026 की पहली सबसे बड़ी ‘सुपरहिट’ बनने की ओर बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' के बाद 'बॉर्डर 2' खाड़ी देशों में बैन, फैसले का क्या होगा असर?‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

नई दिल्ली: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज से ठीक पहले एक बड़े विवाद में घिर गई है. फिल्म को खाड़ी देशों (Gulf Countries) में बैन कर दिया गया है. यह स्थिति पिछले साल रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ जैसी ही है, जिसे भी इन देशों में सिनेमाघरों में उतरने की अनुमति नहीं मिली थी.

खाड़ी देशों—जैसे सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन में फिल्मों को लेकर सेंसरशिप के कड़े नियम हैं. ‘बॉर्डर 2’ की कहानी देशभक्ति और ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है. सूत्र बताते हैं कि इन देशों ने फिल्म के ‘एंटी-पाकिस्तान’ झुकाव और संवेदनशील सैन्य चित्रण के कारण इसे मंजूरी नहीं दी है. मेकर्स ने रिलीज के आखिरी पलों तक इन बाजारों में रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया.

‘धुरंधर’ को भी झेलना पड़ा था बैन
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के साथ भी पिछले साल ऐसा ही हुआ था. 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद फिल्म मिडिल ईस्ट के बाजारों में नहीं दिखाई जा सकी थी. ‘धुरंधर’ को इस बैन की वजह से करीब 90 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था. खाड़ी देशों का बाजार भारतीय एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्मों के लिए सबसे मुनाफे वाले क्षेत्रों में से एक माना जाता है.

मेकर्स क्यों हैं बेफिक्र?
इतने बड़े बाजार को खोने के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ की टीम ज्यादा चिंतित नहीं नजर आ रही है. इसके पीछे कई बड़े कारण हैं. फिल्म को लेकर भारत में इतना जबरदस्त क्रेज है कि मेकर्स को उम्मीद है कि घरेलू कलेक्शन ही सारे नुकसान की भरपाई कर देगा. ‘धुरंधर’ ने खाड़ी देशों में बैन होने के बावजूद ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. मेकर्स का मानना है कि यदि कंटेंट में दम है, तो दर्शक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. सनी देओल की ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया है कि देशभक्ति आधारित फिल्में भारतीय दर्शकों के बीच कितनी शक्तिशाली साबित होती हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अहम रोल निभाया है. फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘धुरंधर’ के बाद ‘बॉर्डर 2’ खाड़ी देशों में बैन, फैसले का क्या होगा असर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks