August 1, 2026
vivek-oberoi-5-2025-09-160d968d0f141336b7d0acbad159a8dc-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्मों में अक्सर जोखिम भरे सीन सितारों के बॉडी डबल से करवाए जाते हैं, फिर भी सेट पर ऐसे हालात बन जाते हैं कि सितारों की जान पर आफत आ जाती है. राजस्थान में फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग के वक्त विवेक ओबेरॉय बाल-बाल बचे थे, जब छड़ें विंडशील्ड को तोड़ते हुए अंदर आ गई थीं. एक्टर ने अब उस डरावने पल को याद किया.

ख़बरें फटाफट

'मर ही गया था', सड़क हादसे में जब बाल-बाल बचे विवेक, एक्टर ने सुनाई आपबीतीविवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘मस्ती 4’ 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की अगली फिल्म ‘मस्ती 4’ रिलीज को तैयार है. तीनों सितारे सालों बाद बड़े पर्दे पर एक-साथ नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने उस घटना का जिक्र किया, जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची थी.

विवेक ओबेरॉय ने ‘मशेबल इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह घटना 2002 में उनकी फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में हुई थी. टीम बीकानेर से जैसलमेर जा रही थी और रात का समय था. बार-बार ड्राइवर को धीमी गति से चलाने की चेतावनी देने के बावजूद एक्टर खुद को एक भयानक हादसे के बीच पाया.

ड्राइवर को कई बार टोका
विवेक ने याद करते हुए कहा, ‘मैं राजस्थान में ‘रोड’ की शूटिंग कर रहा था. हम बीकानेर से जैसलमेर जा रहे थे. सुंदर सड़कें, सुंदर ड्राइव, लेकिन रात का समय था. मैंने ड्राइवर को कम से कम 15 से 20 बार कहा कि धीरे चलाओ. कम दिख रहा है, धीरे चलाओ.’ वे आगे बैठे थे, आराम करने की कोशिश कर रहे थे. तभी अचानक घटना घट गई.

रात में यात्रा करने से किया तौबा
विवेक ओबेरॉय बोले, ‘अचानक एक बड़ा हादसा हुआ, एक जोरदार आवाज आई. एक ऊंट-गाड़ी जिसमें छड़ें थीं, अचानक सामने आ गई. छड़ें विंडशील्ड को तोड़ते हुए अंदर आ गईं, और अगर मेरी सीट सीधी होती, तो वे छड़ें मेरे शरीर में घुस जातीं. मैं कार से बाहर नहीं निकल सका क्योंकि छड़ें मेरे ऊपर थीं. लेकिन मैं सुरक्षित था. लगभग मर ही गया था. उसके बाद, मैंने रात में यात्रा न करने का फैसला किया.’

विवेक ओबेरॉय पर घटना का हुआ गहरा असर
विवेक ने एक और डरावना अनुभव बयां किया, जब उन्होंने एक फास्ट ड्राइवर के साथ यात्रा की. उन्होंने बताया कि कैसे एक ड्राइवर जिसे उन्होंने किराए पर लिया था, चेतावनी के बावजूद तेज गाड़ी चला रहा था. वे बोले, ‘बाद में जब मैं एक ड्राइवर के साथ था, उसने भी वही किया. वह तेज गाड़ी चला रहा था, तो मैंने उसे कार रोकने और वॉशरूम जाने के लिए कहा. मैं उसकी साइड पर आया, चाबी ली और उसे छोड़कर चला गया. उन्हें रात के समय हुए हादसे ने हमेशा के लिए बदल दिया. साल 2002 में रिलीज हुई ‘रोड’ में विवेक ओबेरॉय, अंतरा माली और मनोज बाजपेयी ने अभिनय किया था. विवेक का अगला बड़ा प्रोजेक्ट ‘मस्ती 4’ है, जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मर ही गया था’, सड़क हादसे में जब बाल-बाल बचे विवेक, एक्टर ने सुनाई आपबीती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks