May 14, 2026
mouni-2026-05-e10d5d3551bdd70cf7f77176931d8b1a-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के 4 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है. काफी समय से दोनों ने अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. लेकिन अब खुद कपल ने सोशल मीडिया पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक को लेकर खुलासा किया है.

नई दिल्ली. टीवी और फिल्मी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की तलाक की खबरें कुछ दिनों से वायरल हो रही है. लेकिन हर कोई उनके जरिए इस बात को सुनना चाहता था कि सच क्या है. अब फाइनली सूरज और मौनी ने ऐलान कर दिया है कि दोनों ने शादी के करीब 4 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है.

Mouni Suraj Divorce

मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है. अपनी इस पोस्ट के जरिए उन्होंने तलाक की खबरों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि काफी सोचने के बाद उन्होंने अलग होने का रास्ता चुना है.

Mouni Roy, Akshay kumar Co Star Mouni Roy, Mouni Roy age, Mouni Roy husband, ranbir Kapoor Mouni Roy movie, Mouni Roy marriage, Mouni Roy divorce, Mouni Roy news

अपनी पोस्ट में दोनों ने ये भी कहा कि वह वे इस दौर को शांति और आपसी समझदारी के साथ मैनेज करना चाहते हैं. अपनी इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये उनका अपना फैसला है. साथ ही उन्होंने नाराजगी जताई कि पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें हो रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मौनी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कई रिपोर्ट्स में कुछ भी लिखा जा रहा है. ये सब बिल्कुल भी सच नहीं है. कपल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बदलती हुई पर्सनल प्रॉयरिटी और आपसी सलाह के बाद हमने अलग होना तय किया है.

mouni Roy Divorce

मौनी रॉय ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील करते हुए कहा है कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाए. प्लीज हमारी निजिता का सम्मान रखें और हमें स्पेस दें. पर्सनल लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल न दें. 

Mouni Roy, Akshay kumar Co Star Mouni Roy, Mouni Roy age, Mouni Roy husband, ranbir Kapoor Mouni Roy movie, Mouni Roy marriage, Mouni Roy divorce, Mouni Roy news

काफी समय से मौनी और सूरज के रिश्ते को लेकर लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि दोनों ने एक इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी हैं.

mouni Roy Divorce

गौरतलब है कि मौनी और सूरज पहली बार साल 2019 में मिले थे. दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी. दोनों ने अपना ये रिश्ता लोगों से छिपाकर रखा था. 27 जनवरी 2022 को गोवा में दोनों ने भव्य शादी रचाई और अब सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं.

बता दें कि मौनी और सूरज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे है. मौनी ने अपने करियर में ‘ब्रह्मास्त्र’ ,’गोल्ड’ और ‘मेड इन चाइना’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks