February 24, 2026
Akshay-Kumar-show-2026-01-272592a4d09df043a2328b1c90113c8d-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के मंच पर अक्षय कुमार ने शार्क टैंक के जजों के सामने अपने जीवन का सबसे डरावना पल बयां किया. अक्षय ने बताया कि उन्होंने एक पार्टी में उनके दोस्त को गाली देने वाले शख्स को गुस्से में थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह शख्स बेहोश हो गया. उस समय अक्षय को लगा कि उनका करियर खत्म हो जाएगा. वह भगवान से उसके होश में आने की दुआ मांग रहे थे. अक्षय कुमार ने इसे अपनी सबसे बड़ी गलती और ‘गजब बेइज्जती’ वाला पल बताया और कहा कि आज वे मारपीट के बजाय वहां से चले जाना बेहतर समझते हैं.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार की जब हुई गजब बेइज्जती, जोरदार तमाचे से बेहोश हो गया था शख्सZoom

अक्षय कुमार क्विज शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी संयमित लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने हाल में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के एक स्पेशल एपिसोड में अपने पुराने दौर का एक ऐसा काला पन्ना खोला जिसने सबको हैरान कर दिया. शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर की मौजूदगी में अक्षय ने कबूल किया कि एक पुराने झगड़े की वजह से उनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था. जब अमन गुप्ता ने उनसे उनकी जिंदगी के सबसे ‘गजब बेइज्जती’ वाले पल के बारे में पूछा, तो अक्षय ने एक ऐसी घटना बयां की जिसे वह आज भी अपनी सबसे बड़ी गलती मानते हैं. यह वाकया एक हाई-प्रोफाइल पार्टी का है, जहां एक छोटी सी बहस ने देखते ही देखते एक भयानक मोड़ ले लिया था.

अक्षय खन्ना ने बताया कि वह अपने एक करीबी दोस्त के साथ एक पार्टी में थे, जहां एक अनजान शख्स उनके दोस्त को लगातार भद्दी गालियां दे रहा था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की और संयम बनाए रखा, लेकिन वह शख्स रुकने का नाम नहीं ले रहा था. जब उनके दोस्त की आंखों में आंसू आ गए और उसकी बेइज्जती बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो अक्षय अपना आपा खो बैठे. उन्होंने उस शख्स को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया. अक्षय ने कहा कि वह बहुत बड़ी पार्टी थी और अचानक वहां सन्नाटा पसर गया. उस पल अक्षय को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह बुरी तरह डर गए कि अगर उस शख्स को कुछ हो गया तो उनका फिल्मी करियर और साख हमेशा के लिए मिट्टी में मिल जाएगी.

झगड़ों से बचकर निकल जाते हैं अक्षय खन्ना
अक्षय ने उस भयानक मंजर को याद करते हुए बताया कि वह और उनके दोस्त उस शख्स पर पानी छिड़क रहे थे और वह मन ही मन भगवान से बस उसके होश में आने की दुआ मांग रहे थे. शुक्र है कि वह शख्स कुछ देर बाद होश में आ गया, जिससे अक्षय ने राहत की सांस ली. आज के अक्षय कुमार उस पुराने अक्षय से काफी अलग हैं. उन्होंने अमन गुप्ता से कहा कि अगर आज उनके सामने ऐसे हालात आते हैं, तो वह कभी भी हाथ नहीं उठाएंगे. उन्होंने माना कि हिंसा किसी बात का समाधान नहीं है और अब वे ऐसे झगड़ों में पड़ने के बजाय वहां से चुपचाप चले जाना बेहतर समझते हैं. यह उनके जीवन का वो सबक है जिसने उन्हें सिखाया कि सफलता की ऊंचाई पर रहकर भी संयम रखना कितना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks