Last Updated:
Raj Kapoor Superhit Movie : 80-90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री के हर कलाकार की चाहत होती थी कि राज कपूर का सानिध्य मिले. बॉलीवुड के एक संगीतकार तो अपने करियर के शुरुआती दिनों में राज कपूर के पास ही रहने लगे थे. राज कपूर साहब कई बार तो संगीतकारों-कलाकारों को घर पर बुला लेते थे. वैसे तो राम-शिव और गंगा जैसे विषय उनकी दुर्बलताओं में शुमार थे. एक बार रामायण का भजन सुनने के बाद उन्होंने संगीतकार को ऐसी सजा दी कि अपनी अगली फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर गाने बनवा लिए. इन गानों को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से ब्लॉकबस्टर बनाया. सजा के तौर पर संगीतकार को संगीतकार को 25 दिन तक कश्मीर घुमाया. वो संगीतकार कौन था, वो फिल्म कौन थी और ब्लॉकबस्टर गाने कौन से थे, आइये जानते हैं………….

राज कपूर साहब सिनेमा के जादूगर थे. ‘शो मैन’ के नाम से मशहूर राज कपूर सिनेमा की बारीकियों को बखूबी समझते थे. एक बार तो रामानंद सागर की रामायण के भजन को सुनकर इतने दुखी हुए कि उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर को सजा के तौर पर 25 दिन अपने खर्च पर कश्मीर घुमाया. इस दौरान एक बार भी काम की बातचीत नहीं की. सिर्फ खान-पान और घूमने पर फोकस किया. संगीतकार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसे कश्मीर क्यों लाया गया है. वो संगीतकार कोई और नहीं बल्कि रविंद्र जैन थे. फिर उनसे अपनी नई फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने बनवा लिए. यह फिल्म ‘हिना’ थी जिसके गाने आज भी मन मोह लेते हैं.

संगीतकार रविंद्र जैन ने अपने एक इंटरव्यू में पूरा किस्सा बताया था. पूरा किस्सा ‘हिना’ फिल्म से जुड़ा हुआ है. ‘हिना’. मूवी 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बनाने का सपना राज कपूर ने देखा था. उन्होंने अपने पुराने सहयोगी ख्वाजा अहमद अब्बास, जैनेंद्र जैन, हसीना मोईन और वीपी साठे से फिल्म की कहानी लिखवाई थी. स्क्रिप्ट राइटर ख्वाजा अहमद अब्बास-वीपी साठे ने ही राज कपूर की कई फिल्मों की कहानी लिखी. संगीतकार रविंद्र जैन के साथ मिलकर तीन गाने भी रिकॉर्ड करवाए थे. 1988 में उनकी मौत के बाद उनके बेटे रणधीर कपूर ने फिल्म का डायरेक्शन किया.

हिना मूवी में ऋषि कपूर, अश्विनी भावे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार, रजा मुराद, कुलभूषण खरबंदा, रीमा लागू, फरीदा जलाज और सईद जाफरी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. फिल्म की शूटिंग मनाली, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में, स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया में हुई थी. म्यूजिक सुपरहिट रहा था. फिल्म के सुपरहिट गानों में ‘मैं हूं खुशरं हिना’ ‘नार दाना अनार दाना’, ‘देर ना हो जाए, कहीं देर ना हो जाए’, ‘चिट्ठी नी दर्द फिराक वलिये’, ‘बेदर्दी तेरे प्यार ने दीवाना कर दिया’ जैसे सॉन शामिल थे. सभी गानों में लता मंगेशकर की आवाज थी. उन्होंने इन गानों को अपनी सुरीली आवाज में अमर कर दिया. ‘चिट्ठी नी दर्द फिराक वलिये’ गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान राज कपूर भी स्टूडियो में मौजूद थे. पहली बार में लता दीदी इस मुश्किल गाने को नहीं गा पाई थीं. यूट्यूब पर इस गाने की रिकॉर्डिंग का वीडियो उपलब्ध है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस सुपरहिट फिल्म के म्यूजिक का कनेक्शन रामयण के भजन से है. उन्हीं दिनों रविंद्र जैन रामानंद सागर के कालजयी धारावाहिक ‘रामयण’ का म्यूजिक भी कंपोज कर रहे थे. उन्होंने रामायण का एक भजन रिकॉर्ड किया. यह भजन था : ‘ओ मैया मोरी, का ठानी मन में, राम सिया भेज दए री बन में…’. संयोगवश रविंद्र जैन उसी दिन राज साहब के घर पहुंचे. उन्होंने खुशी-खुशी रामयण का भजन सुनाया. भजन सुनते ही राज साहब ने कहा कि सॉन्ग तो बहुत अच्छा है, मेरे रोंगटे खड़े हो गए लेकिन अब तुम ‘हिना’ फिल्म में काम नहीं कर सकते हो.

राज कपूर की बात सुनकर रविंद्र जैन परेशान हो गए. उस दिन की सिटिंग ऐसे ही खत्म हो गई. फिर एक दिन उनके मैनेजर का फोन आया. मैनेजर ने कहा कि आपको राज साहब के साथ कश्मीर चलना है. कश्मीर में पूरे 25 दिन रहे रविंद्र जैन राज कपूर के साथ रहे.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान म्यूजिक का कोई जिक्र नहीं हुआ. रविंद्र जैन बहुत लोगों का काम छोड़कर कश्मीर गए थे लेकिन वो राज साहब से नहीं कह सके कि उन्हें मुंबई वापस लौटना है. कभी पहलगाम तो कभी गुलमर्ग घूमे. खूब मस्ती की.

जब मुंबई वापस लौटे तो रविंद्र जैन को पता चला कि राज कपूर उन्हें इसलिए कश्मीर घुमाने ले गए थे ताकि दिमाग से रामायण को निकाला जा सके और ‘हिना’को जेहन में उतारा जा सके. हुआ भी कुछ ऐसा ही. रामायण जैसे कालजयी धार्मिक-सांस्कृतिक धारावाहिक के बीच रविंद्र जैन ने ‘हिना’ ने ब्लॉकबस्टर म्यूजिक तैयार किया.

करीब 4 करोड़ के बजट में बनी ‘हिना’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.
