May 26, 2026
amitabh-bachchan-17-2026-02-4a2592915911bfa6ebe525a6eb4cc7eb-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:


फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने अपने हालिया बयान से तहलका मचा दिया है. उन्होंने कई सारे लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिनमें से एक अमिताभ बच्चन भी हैं. प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह कहते हैं कि वो बिग बी के साथ फिल्म बनाना चाहते थे और उसके लिए उन्होंने एक्टर को 4 करोड़ रुपए भी दे डाले थे, लेकिन उनकी जिद्द थी कि फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस में बने. इस वजह से शैलेंद्र को फिल्म से अलग होना पड़ा. बाद में वो फिल्म दूसरे नाम से बनी पर आजतक रिलीज नहीं हो पाई.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन संग फिल्म बनाना चाहता था मेकर, दे दिए थे 4 करोड़, बिगड़ा खेलअमिताभ बच्चन

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का वो नाम हैं जिनके साथ काम करने की ख्वाहिश हर फिल्ममेकर की होती है. करियर के पीक पर बिग बी ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली थी जिसकी वजह से उनका दीवालिया निकल गया था. बॉलीवुड के शहंशाह के कई दशकों लंबे करियर के यूं तो कई सारे किस्से हैं, लेकिन आज आपको वो किस्सा बताने जा रहे हैं जहा अमिताभ बच्चन ने फिल्म में काम करने के लिए प्रोड्यूसर से पैसे ले लिए थे, लेकिन वो फिल्म आजतक रिलीज नहीं हो पाई.

पेज 3 और ट्रैफिक सिग्नल जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके शैलेंद्र सिंह ने हाल ही में अमिताभ बच्चन को लेकर शॉकिंग खुलासे किए. वो कहते हैं कि वो बिग बी के साथ फिल्म बनाना चाहते थे औऱ इस मूवी का निर्देशन सुजित सरकार करने वाले थे. सबकुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था. फिल्म के लिए उन्होंने बिग बी को 4 करोड़ रुपए भी दे दिए थे, लेकिन एक्टर की एक जिद्द के चलते सारा बना-बनाया काम चौपट हो गया था.

शैलेंद्र सिंह ने किए हैरतअंगेज खुलासे

सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह कहते हैं कि उस फिल्म का नाम जॉनी वॉकर था. वो इसको प्रोड्यूस करने वाले थे और निर्देशन की कमान सुजित सरकार ने संभाली थी. शैलेंद्र की दिली ख्वाहिश थी कि वो फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट करें. सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ. दोनों ने अग्रीमेंट साइन कर लिया था, लेकिन फिर अमिताभ बच्चन ने सुझाव दिया कि फिल्म का प्रोडक्शन उनके प्रोडक्शन हाउस ABCL के तहत हो.

अमिताभ बच्चन खुद बनाना चाहते थे फिल्म

शैलेंद्र कहते हैं कि वो बिग बी के साथ काम तो करना चाहते थे, लेकिन फिल्म के प्रोडक्शन राइट्स उन्हें सौंपने को तैयार नहीं थे और इसी वजह से वो फिल्म से अलग हो गए. बाद में यही फिल्म जॉनी वॉकर की बजाय जॉनी मस्ताना नाम से बनी. इसको यूटीवी के फाउंडर रॉनी स्क्रूवाला ने बनाया. फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई, लेकिन वो आजतक रिलीज नहीं हुई.

शैलेंद्र सिंह कहते हैं कि यूटीवी के उनका प्रोजेक्ट हड़पने के बाद उन्होंने लीगल एक्शन लेने का फैसला कर लिया था. वो कहते हैं कि इंटरनेशनल स्टूडियोज समेत कई लोगों ने इस मामले में केस दर्ज कराया है और ये मामला अभी भी कोर्ट में है. वो कहते हैं कि जब बरसों बाद उनकी अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई तो उन्होंने इस बारे में बिग बी से सवाल किया, लेकिन एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

अमिताभ बच्चन संग फिल्म बनाना चाहता था मेकर, दे दिए थे 4 करोड़, बिगड़ा खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks