May 30, 2026
allu-2026-02-6590ae4693ed5392bcd8a0a470bff3ab-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश जल्द ही नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों ने अपनी शादी से पहले दुबई में ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी जिसमें अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा के साथ शामिल हुए थे. अल्लू सिरीश की शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई है. एक्टर ने अपनी शादी का पहला कार्ड फूफा चिरंजीवी और बुआ सुरेखा को दिया.

ख़बरें फटाफट

अल्लू सिरीश ने फूफा चिरंजीवी को दिया शादी का न्योता,शेयर की फोटोZoom

अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं.

नई दिल्ली. अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश जल्द ही नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. दोनों ने हाल ही में दुबई में अपने दोस्तों के लिए यॉट पार्टी का आयोजन किया था जिसमें उनके भाई अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ शामिल हुए थे. अल्लू सिरीश मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ 6 मार्च को परिणय सूत्र में बंधेंगे और दोनों की प्री-वेडिंग रस्मों की शुरुआत हो गई है.

शादी की तैयारियों का पहला खास पल तब देखने को मिला जब सिरीश अपने माता-पिता के साथ अपने फूफा मेगास्टार चिरंजीवी के घर पहुंचे. बता दें, अल्लू अर्जुन और मेगास्टार चिरंजीवी के बीच करीबी पारिवारिक रिश्ता है. अल्लू अर्जुन के पिता, प्रसिद्ध निर्माता अल्लू अरविंद, चिरंजीवी के साले हैं, इस तरह से चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के फूफा  लगते हैं. यह रिश्ता तेलुगु सिनेमा में कोनिडेला-अल्लू परिवार के प्रमुख मेगा-फैमिली कनेक्शन का हिस्सा है.

अल्लू सिरीश ने शेयर किया पोस्ट

अल्लू सिरीश का पोस्ट

तेलुगु परंपरा के अनुसार, शादी का पहला निमंत्रण परिवार के सबसे बड़े सदस्य को दिया जाता है, और इसी रिवाज को निभाते हुए सिरीश ने यह सम्मान अपने फूफा और बुआ सुरेखा कोनिडेला को दिया. इस भावुक पल की तस्वीर अल्लू सिरीश ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें पूरा परिवार मुस्कुराते हुए नजर आया.

अल्लू सिरीश ने दुबई में की थी ग्रैंड पार्टी

इससे पहले शादी का जश्न दुबई में एक निजी प्री-वेडिंग यॉट पार्टी से शुरू हुआ था. इस समारोह में उनके बड़े भाई सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और भाभी स्नेहा रेड्डी भी शामिल हुए थे. समुद्र के बीच हुए इस जश्न ने शादी की खुशियों को और खास बना दिया.

हाल ही में परिवार ने पारंपरिक ‘पसुपु’ (हल्दी) समारोह भी मनाया, जिसमें राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी समेत कई करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. घर को पीले गेंदे और सफेद फूलों से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय दिख रहा था. वीडियो में परिवार की महिलाएं देवी की प्रतिमा के सामने पूजा और रस्में निभाती नजर आईं, जबकि सिरीश पारंपरिक परिधान में बड़ों का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए. हालांकि, इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन मौजूद नहीं हो सके. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि उन्हें समारोह में शामिल न हो पाने का बहुत अफसोस है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks