May 26, 2026
ashika-2025-12-bd098f5362be34889b7fad78d9c68bee-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

कन्नड़ अभिनेत्री आशिका रंगनाथ की मामा की बेटी ने 22 साल की उम्र में अपनी जान दे दी. परिवार का दावा है कि उनका बॉयफ्रेंड मयंक उन्हें परेशान कर रहा था और उनपर दबाव बना रहा था. मयंक से तंग आकर आखिरकार आशिका की बहन अचला ने अपनी जान ले ली.

ख़बरें फटाफट

आशिका रंगनाथ की ममेरी बहन ने 22 साल की उम्र में दी अपनी जानअशिका की बहन ने अपनी जान दी दी.

नई दिल्ली. कन्नड़ एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ की बहन अचला (Achala) का 22 साल की उम्र में निधन हो गया.वो बेंगलुरु के पंडुरंगा नगर में अपने रिश्तेदार के घर गई थीं जहां उन्होंने 22 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस की बहन की मौत का इल्जाम परिवारवालों ने उनके बॉयफ्रेंड पर लगाया है. परिवार के मुताबिक उनके पास अचला के बॉयफ्रेंड के खिलाफ सबूत है लेकिन अभीतक पुलिस ने मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है.

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अचला के परिवार का दावा है कि उनके पास बॉयफ्रेंड के खिलाफ सबूत होने के बावजूद मौत के 10 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अचला, जो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी, उसका बॉयफ्रेंड उसे सैक्शुअली हैरस करता था और ड्रग्स देता था.

दूर के रिश्तेदार पर परिवार का आरोप

परिवारवालों के आरोपों के मुताबिक आरोपी का नाम मयंक है. मयंक अशिका रंगनाथ की मामा की बेटी अचला का दूर का रिश्तेदार था. वो उनके यहां पर पढ़ने गई थीं जिस दौरान दोनों की मुलाकात हुई औऱ नजदीकिया बढ़ीं. परिवार के आरोपों के मुताबिक मयंक ने अचला पर दबाव डालकर उसे सेक्शुअली हैरस किया और ड्रग्स भी दिया.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

आशिका रंगनाथ की ममेरी बहन ने 22 साल की उम्र में दी अपनी जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks