May 27, 2026
udit-narayan-and-kumar-sanu-songs-together-2026-01-03cfce1d802d49525eb7da5a79cf88a4-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Udit Narayan and Kumar Sanu Songs Together : 90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण बॉलीवुड की दुनिया की दो ऐसे सिंगर थे, जिनके गाने हर घर-गली-मुहल्ले में उन दिनों सुनाई दिया करते थे. ये दौर ऑडियो कैसेट का था. फिर वीडियो कैसेट का जमाना आया. उदित नारायण और कुमार सानू की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती गई. कुमार सानू जहां भारी आवाज में दहाड़ते हुए गाते थे, वहीं उदित नारायण के गाने चुलबुले, मस्ती भरे, शरारत वाले और खनकभरी आवाज में होते थे. दोनों ही सिंगर मेलोडियस गानों के लिए जाने जाते थे. कुमार सानू ने दर्दभरे गाने भी खूब गाए हैं. दोनों सिंगर ने एक ही धुन पर तीन फिल्मों में भी गाने गाए हैं. इन तीन फिल्मों में से एक ब्लॉकबस्टर, एक हिट और तीसरी फिल्म फ्लॉप रही. ये फिल्में कौन सी थीं, वो गाने कौन से थे, आइये जानते हैं……..

उदित नारायण-कुमार सानू ने एक ही धुन पर गाए 3 गाने, एक मूवी हुई हिट-दूसरी फ्लॉप90 के दशक के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उदित नारायण ने कई बार एकसाथ एक ही धुन पर गाने गाए हैं……

मुंबई. प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उदित नारायण ने लगभग एक साथ बॉलीवुड में करियर शुरू किया. उदित नारायण को जहां 1988 की आमिर खान-जूही चावला की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के गानों ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ और ‘ऐ मेरे हमसफर एक जरा इंतजार’ से रातोंरात प्रसिद्धि मिली, वहीं कुमार सानू 1990 की फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बन गए. कुमार सानू को आशिकी फिल्म के गाने ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. कुमार सानू ने लगातार तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही सिंगर्स ने एक ही धुन पर तीन गाने गाए. ये तीन फिल्में थीं : राजा हिंदुस्तानी, अकेले हम अकेले तुम, धड़कन. इसके अलावा, तुम बिन और ये लम्हे जुदाई के.

सबसे पहले बात करते हैं 1995 में रिलीज हुई आमिर खान – मनीषा कोइराला की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ की. इस फिल्म का डायरेक्शन आमिर खान के ममेरे भाई मंसूर खान ने किया था. म्यूजिक अनु मलिक का था. कहानी मंसूर खान ने लिखी थी. डायलॉग नासिर हुसैन के थे. फिल्म को रतन जैन-चंपक जैन ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म का एक गाना ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ के दो वर्जन फिल्म में रखे गए थे. एक वजर्न में उदित नारायण-अलका याज्ञनिक और दूसरे वर्जन में कुमार सानू-अलका याज्ञनिक की आवाज थी. यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी. फिल्म 1979 की अमेरिकन फिल्म क्रेमर वर्सेस क्रेमर से इंस्पायर्ड थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश शाहरुख खान की फिल्म ‘राम जाने से’ हुआ था. यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन फिल्म के गाने जबर्दस्त हिट रहे थे.

इस लिस्ट में दूसरा नाम 11 नवंबर 1996 को रिलीज हुई ‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्म का है. इस फिल्म को धर्मेश दर्शन ने निर्देशित किया था. आमिर खान, करिश्मा कपूर लीड रोल में थे. फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. फिल्म में कुल 8 गाने रखे गए थे. फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. रेडियो स्टेशन से लेकर टीवी, बस-ऑटो में राजा हिंदुस्तानी का गाना ‘परदेसी-परदेसी जाना नहीं’ सुनाई देता था.

यह गाना उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया था. इसी गाने का एक वर्जन कुमार सानू की आवाज में भी था. हालांकि वो सैड वर्जन था. फिल्म को 5 फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे. 6 करोड़ के इस मूवी ने 76 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइब ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. 1996 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने की लिस्ट में पहले नंबर पर थी.

इस लिस्ट में तीसरा नाम 11 अगस्त 2000 को रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘धड़कन’ का है. इस फिल्म को भी धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी लीड रोल में थे. फिल्म का बेहद पॉप्युलर म्यूजिक नदीम-श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया था. गीतकार समीर थे. इस फिल्म में उदित नारायण-अलका याजनिक की आवाज में एक खूबसूरत सॉन्ग ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ था.

इस गाने का एक अंतरा कुमार सानू की आवाज में था, जिसके बोल दिल छूने वाले थे. यह अंतरा सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया था. बोल थे : ‘तेरी राहों से, तेरी बाहों से अब ना जाऊंगा मैं, ये इरादा है, मेरा वादा है, लौट आऊंगा मैं, कदमों पे जहां ये रख दूं, थोड़ा इंतजार कर ले…’. कुमार सानू ने सिर्फ एक अंतरा गाकर सुनील शेट्टी की फीलिंग का इजहार किया था और दर्शकों का दिल जीत लिया था. करीब 9.5 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 26.47 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.

About the Author

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

homeentertainment

उदित नारायण-कुमार सानू ने एक ही धुन पर गाए 3 गाने, एक मूवी हुई हिट-दूसरी फ्लॉप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks