June 13, 2026
News-16-2026-02-f2d665f1dbc7f63174fe9b6737285ccf-3x2.jpg
Spread the love


homevideos

32 साल पुराना सुपरहिट गाना, जिसकी शूटिंग एक्ट्रेस के लिए थी काफी दर्दनाक

 

arw img

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्सर एक्टर्स गानों को ‘शानदार’ बनाने के लिए अपनी जी जान लगा देते हैं. जब बारिश में फिल्माए गए गानों की बात आती है, तो सबसे ज्यादा चर्चा 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ के सुपरहिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ की होती है, जिसमें रवीना टंडन बीमार पड़ गई थीं. यह गाना बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक आइकॉनिक गानों में से एक माना जाता है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई काफी दर्दनाक थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाने की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन को तेज बुखार था. इसके बावजूद, उन्होंने ठंडे पानी में भीगते हुए परफॉर्मेंस दी. कहा जाता है कि गाना एक कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट किया जा रहा था, जहां फर्श पर पत्थर और गंदगी थी. बार-बार ठंडे पानी में भीगने से रवीना की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें कई दिनों तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks