अगर आपको लग रहा है कि आपके आसपास कुछ अजीब हो रहा है, जैसे बिना कारण बेचैनी, काम में रुकावट, रिश्तों में अचानक तनाव, अचानक से चीजों का दिखना आदि. ऐसा तो नहीं है कि किसी ने आप पर काला जादू कर रखा है. बहुत से लोग इसे केवल समय का चक्र कहते हैं लेकिन कभी कभार जानकारी ना होने की वह से इसी चक्र में फंसे रह जाते हैं. समय बदल रहा है, इस वजह से बहुत से लोग इन चीजों पर विश्वास नहीं करते. आप इन चीजों पर विश्वास नहीं करते इसका मतलब यह नहीं कि दूसरा नहीं करता. कभी कभार आपकी खुशियों पर ग्रहण लगाने के लिए ये लोग काला जादू का सहारा लेते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से अपने आसपास संकेतों को पहचानें कि आप पर किसी ने काला जादू किया है या नहीं…
इन चीजों से करें पहचान
क्या आप जानते हैं कि जब लोग किसी बीमारी से गुजरते हैं लेकिन डॉक्टर के पास जाते हैं तो रिपोर्ट नॉरमल आती हैं. ऐसे में समझ में नहीं आता है कि आपके साथ क्या हो रहा है. इसका मतलब है कि आपके साथ कुछ गलत हुआ है, जो काले जादू की ओर इशारा करता है. अब कुछ लोग कहेंगे कि ऐसी कोई चीज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आपको समझना होगा कि जब दिव्य शक्तियां इस दुनिया में मौजूद हैं, तो दैत्य शक्तियां भी इस ब्रह्मांड में मौजूद हैं. तो आज हम बात करेंगे उन संकेतों की, जो बताते हैं कि आप काले जादू के प्रभाव में हैं.
1. चिंता की समस्या- आपको बार-बार चिंता, नकारात्मक सोच और ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है. आप अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं, जैसे कि छाती भारी है, सांस लेने में दिक्कत है और दिल की धड़कन तेज है. यह काले जादू और नेगेटिव एनर्जी का सबसे आम लक्षण है.
2. छाया से घिरे होने का एहसास – क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपके आसपास कोई अदृश्य शक्ति है? अगर आप अजीब छायाएं, पैरानॉर्मल गतिविधि या अचानक घबराहट महसूस करते हैं तो आप काले जादू से प्रभावित हो सकते हैं. जब आप काले जादू से गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं तो आपके आसपास की ऊर्जा में बदलाव आता है, जो बहुत परेशान करने वाला और समझ से बाहर होता है.
3. स्वास्थ्य संबंधी समस्या – अगर आप काले जादू से प्रभावित हैं तो आपकी सेहत अचानक गिर सकती है, जिसका कोई मेडिकल कारण नहीं मिलता. अगर आपने कई डॉक्टरों से सलाह ली है, कई इलाज किए हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और आपकी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, तो यह साफ दिखाता है कि कोई आपको नकारात्मक ऊर्जा भेजकर प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, आपको सतर्क रहना चाहिए.
4. आर्थिक नुकसान – अपनी पूरी कोशिश के बावजूद, काला जादू आपके असफलता, अचानक नौकरी छूटने या आर्थिक संकट का कारण हो सकता है. आपके प्रतिद्वंद्वी जलन के कारण आप पर काले जादू का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए आपको बहुत सावधान रहना चाहिए. आपकी सफलता कई बार दूसरों को जलन देती है और यही उनकी ईर्ष्या का मुख्य कारण है.
5. चाहने वाले की वजह से – कई मामलों में काले जादू वही व्यक्ति करता है, जो आपके रिश्ते में है और आपके बहुत करीब है. वे आपको अपनी ओर आकर्षित करने या आपके ऊपर हावी होने के लिए ऐसा करते हैं. ऐसे लोगों की ऊर्जा बहुत कुछ कहती है, लेकिन बहुत कम लोग इसे समझ पाते हैं. आपको उस व्यक्ति पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि आज के समय में आप अपनी छाया पर भी भरोसा नहीं कर सकते.
