May 28, 2026
8acf7a3ea934c4db9a05ec76a866e14c17799330539251212_original.jpg
Spread the love


पैट कमिंस जब एलिमिनेटर मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलने आए तो वह भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. वैभव की आतिशी पारी ने ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच मुश्किल बना दिया. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 29 गेंदों में 97 रनों की शानदार पारी खेली. वह क्रिस गेल के सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड से चूक गए, लेकिन उन्होंने गेल का अन्य 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

2012 से क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था, किसने सोचा था कि यूनिवर्स बॉस का ये रिकॉर्ड 15 साल का खिलाड़ी तोड़ेगा. वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए, यानी 72 रन तो उन्होंने सिर्फ सिक्स से बनाए. पैट कमिंस ने मैच के बाद वैभव की खूब तारीफ़ की.

पैट कमिंस ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी ने बहुत शानदार खेला. पिच अच्छी थी, लेकिन मार्जिन इतना कम होता है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वो (वैभव) नहीं चूकता. विकेट काफी अच्छा था, हमारी टीम भी संतुलित थी.”

यह भी पढ़ें- अभिषेक-ईशान हुए आउट, बुरी तरह उतरा काव्या मारन का चेहरा, रिएक्शन हुआ वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद में नए गेंदबाजों को लेकर कमिंस ने कहा, “प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार प्रदर्शन किया. हमारी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ियों की टीमों में से एक है, कोचिंग स्टाफ ने कुछ नई प्रतिभाओं को खोज लिया है.” 

244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने को लेकर पैट कमिंस ने कहा, “जब इतना बड़ा लक्ष्य हो तो सबकुछ सही होना जरुरी होता है, लेकिन हमने गलत समय पर अहम विकेट गंवा दिए. हम टॉप-2 में जगह बनाने से जरा सा चूक गए, लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत पर कोई शक नहीं किया जा सकता.”

यह भी पढ़ें- कब-कहां होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2, जानिए A to Z डिटेल

जोफ्रा आर्चर ने पॉवरप्ले में लिए 3 विकेट

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेंद से कहर बरपाया. उन्होंने पॉवरप्ले में टॉप-3 बल्लेबाजों (अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड) को आउट कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, अगर SRH का टॉप आर्डर चलता तो उनके लिए 244 का लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं रह जाता. अभिषेक तो खाता भी नहीं खोल पाए, हेड (17) और ईशान (33) ने तेज शुरुआत की लेकिन गैरजरुरी शॉट खेलकर जल्दी आउट हो गए.

हालांकि आर्चर महंगे भी साबित हुए, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट भी लिए. आर्चर ने 4 ओवरों में 58 रन देकर 3 विकेट ले. नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. यश पुंजा ने 1 विकेट लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks