Last Updated:
Top Trending Series On Netflix:ओटीटी की दुनिया में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज ने दस्तक दी है, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा यह शो अपनी सस्पेंस भरी कहानी से दर्शकों के पसीने छुड़ा रहा है. कुल 5 भाषाओं में रिलीज हुई इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6 एपिसोड की कहानी है, जो इतनी कसी हुई है कि आप अपनी सीट से एक पल के लिए भी नहीं उठ पाएंगे. पंजाब की धुंध और अंधेरे रहस्यों के बीच बुनी गई यह मिस्ट्री इस साल की सबसे बड़ी बिंज-वॉच सीरीज बनकर उभरी है.

नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स पर इन दिनों सस्पेंस और थ्रिलर का एक ऐसा तूफान आया है, जिसने सबको अपनी जगह से हिलने नहीं दिया है. हम बात कर रहे हैं हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘कोहरा सीजन 2’ की. अगर आप भी क्राइम मिस्ट्री और डार्क कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है. (फोटो साभार: Instagram@barunsobti_says)

जब साल 2023 में ‘कोहरा’ का पहला सीजन आया था, तभी इसने अपनी गहरी और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी से लोगों को दीवाना बना दिया था. अब इसका दूसरा सीजन दस्तक दे चुका है और रिलीज होते ही यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. यह शो 5 भाषाओं में ओटीटी पर धमाल मचा रही है. (फोटो साभार: Instagram@barunsobti_says)

इस सीरीज में मोना सिंह और बरुण सोबती ने लीड रोल निभाया है. उनके अलावा रणविजय सिंघा, पूजा बुमराह, अनुराग अरोड़ा, सत्यकाम आनंद जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6 एपिसोड की कहानी है.
मेकर्स ने इसे इतना कसा हुआ बनाया है कि एक बार शुरू करने के बाद आप इसे खत्म किए बिना अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे. पंजाब की धुंध भरी गलियों और वहां के अंधेरे सच को जिस तरह पर्दे पर उतारा गया है, वह वाकई काबिले तारीफ है. (फोटो साभार: Instagram@barunsobti_says)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘कोहरा सीजन 2’ में इस बार मामला और भी पेचीदा है. धुंध की चादर में लिपटे पंजाब के एक छोटे से गांव में एक शादीशादी एनआरआई महिला का मर्डर हो जाता है, जो पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला देता है. इस हत्या का शक महिला के पति, भाई और बॉयफ्रेंड पर जाता है. (फोटो साभार: Instagram@barunsobti_says)

सस्पेंस तब गहराता है जब पुलिस के जांच के दौरान पुराने दबे हुए राज बाहर आने लगते हैं. सीरीज की खासियत है क्लाइमैक्स जो होश उड़ा देती है. आप अंदाजा लगाते रह जाएंगे लेकिन कातिल कोई ऐसा शख्स निकलता है जिसके बारे में आप सीरीज देखते वक्त सोच भी नहीं पाएंगे. (फोटो साभार: Instagram@barunsobti_says)

अगर आप भी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं और वीकेंड पर कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो आपको पलक झपकने का भी मौका न दे, तो नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘कोहरा 2’ आपके लिए ही बनी है. पंजाब की धुंध भरी रातों के बीच बुनी गई यह कहानी इस वक्त ओटीटी की दुनिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. (फोटो साभार: Instagram@barunsobti_says)

मोना सिंह और बरुण सोबती की कोहरा 2 सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. लोगों ने सीरीज के दस्तक देते ही इसे हाथों-हाथ लिया. यही वजह है कि सीरीजी ने कुछ घंटों में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. सिर्फ 6 एपिसोड की यह सीरीज इतनी दमदार है कि एक बार शुरू करने के बाद आप इसे खत्म किए बिना अपनी सीट से नहीं उठ पाएंगे. (फोटो साभार: Netlfix Grab)

सबसे खास बात यह है कि इसे सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिसकी वजह से पूरे देश में इस शो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसे फैसल रहमान और सुदीप शर्मा ने मिलकर डायरेक्टर किया है. सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है जिसे आप हिंदी में देख सकते हैं. इसके अलावा यह पंजाबी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश में भी अवेलेबल है. (फोटो साभार: Instagram@monasingh)
