July 30, 2026
ae485bd779d9d698298242133ffa44ca1771505045126975_original.jpg
Spread the love


Sri Lanka vs Zimbabwe Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम कमाल कर रही है. अब उसने श्रीलंका को उसी के घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हरा दिया है. कोलंबो में खेले गए मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम इसी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है.

इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका पहले बैटिंग करने आई थी, उसने पथुम निसांका के अर्धशतक की बदौलत स्कोरबोर्ड पर ठीकठाक रन भी लगा दिए थे. मगर सिकंदर रजा और उनकी सेना एक और बड़ा उलटफेर करने के मूड़ में मैदान में उतरी थी.

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई जिम्बाब्वे की टीम को ब्रायन बैनेट और ताडिवानाशे मरुमानी ने दमदार शुरुआत दिलाई और 69 रनों की सलामी साझेदारी कर डाली. पहले 10 ओवरों में जिम्बाब्वे की टीम ने बहुत धीमे रन-रेट से स्कोरबोर्ड को चलाया था. 10 ओवर में उसने सिर्फ 78 रन बनाए थे, लेकिन अच्छी बात यह थी कि उसके हाथ में 9 विकेट बचे थे.

खूब गरजा सिकंदर रजा का बल्ला

एक छोर ब्रायन बैनेट ने संभाला हुआ था, जो मैच में 63 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं पारी के 12वें ओवर में कप्तान सिकंदर रजा बैटिंग करने आए. उन्होंने अपनी पारी की पहली 9 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश करनी शुरू कर दी. अगली 16 गेंदों में सिकंदर ने 39 रन जड़ डाले.

आखिरी 10 ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 101 रन बनाने थे. वो सिकंदर रजा की 45 रनों की तूफानी पारी का ही नतीजा रहा कि जिम्बाब्वे 179 के विशालकाय लक्ष्य को हासिल कर पाई. बताते चलें कि यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में जिम्बाब्वे का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप B में टॉप पर रही.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks