July 31, 2026
64e1c0f705e8042f62105260a3d1754217680992704401312_original.jpg
Spread the love


Top 5 Batsmen With The Fastest Half-Century In T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है. जहां कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना टीम की सफलता के लिए अहम होता है. इस फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है. जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. उनसे पहले ये रिकॉर्ड भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम था. यहां हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाए हैं.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. दीपेंद्र सिंह ऐरी – 9 गेंद

नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर, 2023 को हांग्जो में मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 520 का था और उन्होंने 8 छक्के लगाए. इस रिकॉर्ड के साथ, उन्होंने युवराज सिंह के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

2. युवराज सिंह – 12 गेंद 

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 में उद्घाटन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ ये ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 50 रन बनाए, ये एक ऐसा रिकॉर्ड जो लगभग 16 वर्षों तक कायम रहा. इस पारी को आज भी उनके एक ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ लगाए गए छह छक्कों के लिए याद किया जाता है, जो टी20 इंटरनेशनल में एक बल्लेबाज द्वारा पहली बार हासिल की गई उपलब्धि थी.

3. मिर्जा अहसान – 13 गेंद 

ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज मिर्जा अहसान ने 31 अगस्त, 2019 को लक्ज़मबर्ग के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए थे. ये पारी ऑस्ट्रिया क्रिकेट के लिए एक अहम पल जैसा था, जिसने दिखाया कि एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी बड़े मंच पर प्रभाव डाल सकते हैं.

4. मुहम्मद फहाद – 13 गेंद 

तुर्की के बल्लेबाज मुहम्मद फहाद ने 12 जुलाई, 2025 को बुल्गारिया के खिलाफ सोफिया में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 13 गेंदों अर्धशतक जड़ दिया था. इसी के साथ, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए थे. इसके बाद, फहाद ने अपनी विस्फोटक पारी को शतक में तब्दील किया था. इस दौरान फहाद ने 34 गेंदों में 12 छक्के और 10 चौके की मदद से 120 रन बनाया था.

5. तदिवानाशे मारुमनी – 13 गेंद 

जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमनी ने भी 13 गेंदों में अर्धशतक बनाने का कारनामा किया हैं. उन्होंने गाम्बिया के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को 19 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 62 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. ये उपलब्धि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks