May 26, 2026
d9b8727f63a01fd757e14eecea99eb4617712424888601364_original.jpg
Spread the love


राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. अफगानिस्तान के राशिद टी20 क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. टी20 विश्व कप का 28वां लीग मैच सोमवार (16 फरवरी) को अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया. मैच में राशिद ने यूएई के मुहम्मद अरफान का विकेट लेते ही 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया. 

इस मैच से पहले राशिद ने टी20 क्रिकेट में 699 विकेट चटका लिए थे. फिर यूएई के खिलाफ मुकाबले में 16वें ओवर में राशिद ने अरफान को आउट कर कमाल कर दिया. मैच में राशिद ने सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम किया. फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

राशिद खान ने कम मैच में चटकाए ज्यादा विकेट 

राशिद ने 518 टी20 मुकाबलों में 700 विकेट पूरे किए. वहीं दूसरे पायदान पर मौजूद ब्रावो 582 मैचों में 631 विकेट चटकाए. इस तरह राशिद ने कम मैचो में ज्यादा विकेट अपनी झोली में डाले. 

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट 

राशिद खान- 700 विकेट (518 मैच)
ड्वेन ब्रावो- 631 विकेट (582 मैच)
सुनील नरेन- 613 विकेट (583 मैच)
इमरान ताहिर- 572 विकेट (448 मैच)
आंद्रे रसेल- 508 विकेट (590 मैच)

मैच का हाल 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी यूएई की टीम ने 20 ओवर में 160/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए शोएब खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन स्कोर किए. वहीं अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

फिर रन चेज के लिए उतरी अफगान टीम ने 19.2 ओवर में 162/5 रन बनाकर 5 विकेट से जीत अपने खाते में डाल ली. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 रन स्कोर किए. इसके अलावा उमरजई ने भी 40* रनों की पारी खेली. शानदार बॉलिंग और बैटिंग के लिए उमरजई को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks