Last Updated:
Dhurandhar 2 trailer Decoded : धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल-संजय दत्त स्टारर यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी. ट्रेलर को पिछले 24 घंटे में 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ट्रेलर में इशारों-इशारों में पूरी कहानी दिखाई गई है. रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद की कहानी धुरंधर 2 में दिखाई जाएगी. ट्रेलर में हमजा की पिछली जिंदगी रिवील की गई है. हमजा ही ‘जसकीरत सिंह रंगी है. धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने ट्रेलर में कई ऐसे हिंट-एक्सपोजर दिए हैं, जिनमें पूरी कहानी की हल्की सी तस्वीर साफ होती है. ट्रेलर की शुरुआत पार्ट वन के सीन-डायलॉग से होती है, जो दर्शकों के दिल-दिमाग में इमोशंस को जगाने-भड़काने का काम करते हैं. आइये जानते हैं धुरंधर 2 के ट्रेलर में और क्या-क्या है…

ट्रेलर की शुरुआत में जहूर मिस्त्री के डायलॉग दिखाए जाते हैं, जिसका मतलब साफ है कि इस पार्ट में उसका खात्मा होगा. एयर इंडिया के विमान IC- 814 को हाईजैक करने वाले आतंकियों में से एक आतंकी जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद की हत्या 2022 में कराची में हुई थी. पहले पार्ट में जहूर मिस्त्री पर कोई बात नहीं हुई. फिल्म में रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद ल्यारी की झलक ट्रेलर में दिखाई गई है. गैंगस्टर हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू ने ल्यारी पर कब्जे की कोशिश की. ट्रेलर में साफ दिखाई देता है कि ल्यारी में आग लगी हुई है. चारों तरफ गोला-बारूद है. अरशद पप्पू के इशारे पर सबकुछ हो रहा है. वही ल्यारी का नया डॉन बनने की कोशिश में है.

ट्रेलर में एक झलक हमजा की दिखाई देती है. वो फायर बॉल लेकर चल रहा है. बहुत ही खूंखार अंदाज में. हमजा और जसकीरत सिंह रंगी की कहानी पैरेलल दिखाई जाती है. जसकीरत के बारे में पहले पार्ट में कुछ नहीं बताया गया लेकिन धुरंधर 2 के ट्रेलर के एक सीन में साफ दिखाई देता है कि किसी फंक्शन में वो जाता है और खूंखार तरीके से हमला बोलता है. बैकग्राउंड में एक लड़की भी दिखाई देती है. ऐसा लगता है कि जैसे घर में शादी हो रही थी. जसकीरत को ट्रेनिंग लेते भी दिखाया जाता है. अजय संन्याल और जसकीरत के कुछ शॉट्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं. इससे साफ पता चलता है कि अजय संन्याल ने ही जसकीरत को धुरंधर का प्रोजेक्ट सौंपा था.

ट्रेलर के एक सीन में यह भी दिखाया गया है कि जसकीरत पैरा कमांडो था. इसी सीक्वेंस में उस शख्स का फेस रिवील होता है जिससे जसकीरत लड़ रहा है. वो शख्स रिजवान है. रिजवान अरशद पप्पू की गैंग में शामिल था. दोनों को एक जैसी ट्रेनिंग मिली थी. यानी जसकीरत उर्फ हमजा ने जहां रहमान डकैत की गैंग को ज्वॉइन किया था, वहीं रिजवान उसके दुश्मन अरशद पप्पू की गैंग में शामिल था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के पहले पार्ट में भी हमजा की पिछली जिंदगी को फ्लैश में दिखाया गया था. अब यह साफ हो चुका है कि हमजा ही जसकीरत सिंह रंगी है. उसके परिवार के साथ कुछ हादसा हुआ था. उसके माता-पिता के साथ बहुत बुरा हुआ. बदले की आग में जसकीरत कुछ ऐसा कर बैठता है, जिससे उसे सजा हो जाती है. सजा की माफी उसे पाकिस्तान में जासूस बनकर जाने के लिए मिलती है. फैन थ्यूरी की कड़ियां जुड़ गई हैं.

धुरंधर 2 के ट्रेलर में अरशद पप्पू और उजैर बलोच के बीच गैंगवार दिखाई गई है. यह गैंगवार सच में ल्यारी में हुई थी. 2009 में रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद ल्यारी में अरशद पप्पू और उजैर बलोच के बीच गैंगवार हुआ. यह गैंगवार 2013 तक चला. 2013 में ल्यारी की गलियों में उजैर बलोच और बाबा लाडला ने अरशद पप्पू के कटे हुए सिर के साथ फुटबॉल खेला था.

धुरंधर 2 के ट्रेलर में मेजर इकबाल, हमजा के बीच खूनी संघर्ष का हिंट दिया गया है. मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) जिस जगह पर बैठकर पूरी ब्रीफिंग देता है और यह कहता है कि उसने भारतीय सैनिक का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरखाने में पेश किया था. यह रियल लाइफ में हुआ था. मेजर इकबाल ने 2000 में जम्मू-कश्मीर में मिलिट्री कैंप में अटैक किया था. 17 जवानों को मार डाला था. भारतीय जवान का सिर काटकर मुशर्रफ को दिया था. हमजा उस पूरे प्लेस को उड़ा देता है. इसी सीन में 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड साजिद मीर दिखाई देता है. हमजा उसकी जांघ में चाकू मार देता है. इस सीन से एक और बात के संकेत मिलते हैं कि धुरंधर 2 की सटोरी 2022 तक की हो सकती है. सवाल यह है कि क्या ह्मजा 2022 तक पाकिस्तान में रहा.

फिल्म के एक सीन में हमजा और रिजवान एक गाड़ी में दिखाई देते हैं. हमजा और रिजवान मिल चुके हैं. दोनों ने मिलकर ल्यारी पर कब्जा कर लिया है. चौधरी असलम भी एक सीन में नजर आते हैं. उनके साथ जो बंदे नजर आ रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उनकी टीम में भी हमजा के लोग शामिल थे.

ट्रेलर में हमजा और जमील जमाली (राकेश बेदी) एक रैली निकालते नजर आते हैं. कार्यकर्ता नोट उड़ा रहे हैं. पोस्टर में नवाज शरीफ की तस्वीर दिखाई देती है. सवाल यह है कि जमील पीपीपी के सदस्य थे तो नवाज शरीफ के साथ कैसे आए? 2013 में जमील जमाली जो कि रियल लाइफ में नबील गुबोल का कैरेक्टर है, उन्होंने पार्टी बदली थी.

ट्रेलर के लास्ट में अजय सान्याल की एंट्री होती है जो हौस्ला, ईंधन और बदला बोलते हैं. मूवी में जितनी भी चीजें हो रही हैं, वो उसी के इर्द-गिर्द हो रही हैं. ट्रेलर के एक सीन में हमजा के पीछे पाकिस्तानी आर्मी के जवान प्रोटेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं. हमजा मेजर इकबाल के घर पर हमला कर रहा है. मेजर इकबाल को बूढ़ा दिखाया गया है. धुरंधर 2 की कहानी 2022 तक जा सकती है.
