Last Updated:
नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई. छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाले नवाज आज कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा और ओटीटी की दुनिया के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में गिने जाते हैं. उनकी फिल्मों और वेब सीरीज की खास बात यह है कि वे सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि समाज, इंसानी रिश्तों और जिंदगी की कड़वी सच्चाइयों को भी बेहद वास्तविक तरीके से सामने लाती हैं.
नई दिल्ली. चाहे ‘सेक्रेड गेम्स’ का खतरनाक गणेश गायतोंडे हो, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का फैजल खान या फिर ‘मंटो’ जैसा संवेदनशील किरदार, नवाजुद्दीन हर रोल में खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं. यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों के साथ लंबे समय तक जुड़ी रहती है. क्राइम थ्रिलर, सोशल ड्रामा, रोमांस और डार्क सिनेमा जैसे हर जॉनर में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीता है. आज ओटीटी पर मौजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेहतरीन फिल्मों और शोज के बारे में बात करने जा रहे हैं.
भारतीय ओटीटी की दुनिया में ‘सेक्रेड गेम्स’ को गेम-चेंजर माना जाता है और इसका सबसे बड़ा कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गणेश गायतोंडे वाला किरदार है. इस सीरीज में नवाज ने एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका निभाई, जो सत्ता, अपराध और अपने अतीत के बीच फंसा हुआ है. उनका किरदार सिर्फ खौफनाक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद जटिल है. नेटफ्लिक्स के इस शो ने भारत में ओटीटी के नए दौर की नींव रखी थी.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज ने पलटा गेम
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सिर्फ एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, बल्कि बदले, राजनीति और अपराध की कई पीढ़ियों की कहानी है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फैजल खान का किरदार निभाया, जो शुरुआत में शांत और कमजोर दिखाई देता है, लेकिन बाद में पूरे वासेपुर का सबसे खतरनाक नाम बन जाता है. नवाज का ट्रांसफॉर्मेशन इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. उनके डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
लेखक बन छाए एक्टर
इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मशहूर लेखक सौदत हसन मंटो की भूमिका निभाई है. फिल्म विभाजन के दौर और उस समय की सामाजिक सच्चाइयों को मंटो की नजर से दिखाती है. नवाज ने इस किरदार को बेहद सादगी और गहराई के साथ निभाया है. उनकी आंखों के भाव और शांत अभिनय फिल्म को बेहद प्रभावशाली बना देते हैं. ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है.
ओटीटी पर मौजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेस्ट फिल्में
‘द लंचबॉक्स’ एक खूबसूरत और भावनात्मक फिल्म है, जिसमें अकेलेपन और रिश्तों की गर्माहट को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में थे, लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने छोटे लेकिन यादगार किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया. नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने छोटा लेकिन यादगार रोल निभाया था.
साल 2015 में आई ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक स्कूल टीचर का विवादित किरदार निभाया है. कहानी छोटे शहर के माहौल और जटिल रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म अपने बोल्ड विषय और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट के लिए चर्चा में रही. नवाज ने किरदार की ग्रे शेड्स को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया है. उनकी एक्टिंग फिल्म को असहज लेकिन बेहद वास्तविक बनाती है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
