Last Updated:
Ankita Lokhande Brutally Trolled: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. एक्ट्रेस हाल ही में पति विक्की जैन के साथ अबु धाबी घूमने गई थीं. अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं जिसकी वजह से अब वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

नई दिल्ली. अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अबु धाबी वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. वो पति विक्की जैन के साथ छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने अपनी वेकेशन की झलकियां शेयर की हैं जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)

अंकिता लोखंडे ने अबु धाबी से कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अपने वेकेशन का मजा लेते दिख रही हैं. वो पति विक्की जैन और दोस्तों के साथ मजे करते दिख रही हैं. वो इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखती हैं, ‘मेरे कैमरे रोल से अबू धाबी का प्यार. एक्सप्लोर किया, हंसे और ढेर सारी यादें बनाई’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)

इन फोटोज की सीरीज में एक फोटो में अंकिता लोखंडे हिजाब पहने दिख रही हैं. इस फोटो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. इस फोटो की वजह से अंकिता को काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोगों ने हिजाब पहनने पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक यूजर आगे लिखते हैं, ‘कुछ हिंदू अपने आपको सेक्युलर समझते हैं लेकिन कड़वा सच तो ये है कि एक भी मुस्लिम सेक्युलर नहीं होता है. वो सिर्फ मुस्लिम होते हैं’. लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए पूछा कि उन्हें हिजाब बनने की क्या जरूरत आ पड़ी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)

वहीं दूसरे यूजर ने अंकिता लोखंडे को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें मराठी मुल्गी होकर हिजाब बनने की क्या जरूरत आ पड़ी. इन फोटोज में अंकिता व्हाइट ब्राउन टॉप और जीन्स पहने दिख रही हैं. उन्होंने अपने आउटफिट के साथ हिजाब पहना हुआ है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)

वहीं अन्य फोटोज में एक्ट्रेस वेकेशन का मजा लेते दिख रही हैं. उन्होंने शॉर्ट ड्रेसेस पहन रखी है. वो ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक फोटो में वो पति विक्की के साथ ट्विनिंग करते दिख रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की फोटोज में उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस अपने पति के साथ एक तस्वीर में अबु धाबी के लोकल कैफे का मजा लेते दिख रही हैं. वो चाय पीते नजर आ रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)

जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता लोखंडे को बुरी तरह ट्रोल किया है. वहीं कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस जिस जगह पर गई थीं, उन्होंने उस जगह के अनुसार कपड़े पहने हैं. एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें सपोर्ट करते हुए उनका बचाव किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम- अंकिता लोखंडे)
