July 30, 2026
22-2025-11-41546ac7688af61ef610a1869dfab8af-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने साफ कह दिया कि वह अभी बच्चा करना नहीं चाहती हैं. उनका मानना है कि बच्चा करना और उसे पालना एक बड़ी जिम्मेदारी है. रिएलिटी शो में आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्हें भविष्य भी मुश्किल लग रहा है कि वह कभी बच्चा करने के लिए तैयार होंगी. हालांकि, गौरव खन्ना चाहते हैं कि वह पिता बने, लेकिन वह पत्नी के फैसले का भी सम्मान बहुत करते हैं.

बच्चा नहीं करना चाहती हैं गौरव खन्ना की पत्नी, 'बिग बॉस 19' में बताई वजहरियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ मे धमाल मचा रहे टीवी एक्टर गौरव खन्ना.

नई दिल्ली. टीवी स्टार गौरव खन्ना इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 19 में धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में एक एपिसोड में ज्योतिषी ने बताया कि गौरव खन्ना बहुत जल्द पिता बन सकते हैं. अब एक्टर की पत्नी आकांक्षा चमोला ने साफ कर दिया है वह अभी बच्चा प्लान नहीं कर रही हैं. हाल ही में बिग बॉस शो में फैमिली वीक के दौरान आकांक्षा अपने पति गौरव खन्ना से मिलने के लिए पहुंचीं. वह मालती चाहर और प्रणीत मोरे से बात कर रही थीं, तब उन्होंने साफ कहा कि वह बच्चा नहीं चाहतीं. उनका मानना है कि मां बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह नहीं सोचतीं कि वह इसे संभाल पाएंगी.

ईटाइम्स के मुताबिक, आकांक्षा चमोला ने कहा कि, ‘मैं तो अभी अपने दिमाग में प्लान ही नहीं कर रही हूं. अभी तक तो वैसा इंक्लिनेशन नहीं आया है और फ्यूचर में भी मुझे यह बहुत मुश्किल लग रहा है, क्योंकि न जाने क्यों, यह मेरे अंदर से आ ही नहीं रहा है. मुझे बच्चे करने का कोई कारण नहीं दिखता, मेरे पास न करने के बहुत सारे कारण हैं. मुझे ऐसा लगता है कि जब आप इतने सारे कारण ढूंढने लगते हो, तो इसका मतलब है कि आप तैयार नहीं हो’. उन्होंने आगे कहा कि जिसे करना होता है न, वह ये सारे कारण नहीं सोचता है.’

क्या बच्चा करने से आकांक्षा को लगता है डर?

जब मालती ने पूछा कि क्या वह बच्चा होने से डरती हैं, तो आकांक्षा ने समझाया, ‘मुझे इससे डर नहीं लगता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इतनी जिम्मेदार हो पाऊंगी. बच्चे को पैदा करना और उसे पालना इतना आसान नहीं है. यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे नहीं लगता कि मैं बच्चे को पालने के कर्तव्य या जिम्मेदारी के साथ न्याय कर पाऊंगी. इस उम्र में या किसी भी समय. मुझे अपना करियर बनाना है और मेरी कई और महत्वाकांक्षाएं हैं. अब लोग उसको सेलफिश कहें या जो भी बोले.’

पिता बनना चाहते हैं गौरव खन्ना

‘बिग बॉस 19’ के पिछले एपिसोड में गौरव खन्ना को मृदुल से दिल खोलकर परिवार शुरू करने को लेकर बात करते हुए देखा गया था. जब मृदुल ने उनसे पूछा कि क्या वह बच्चे चाहते हैं, तो गौरव ने स्वीकार किया कि वह चाहते हैं, लेकिन बताया कि उनकी पत्नी की सोच अलग है. गौरव ने समझाया, ‘बच्चा बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं पूरे दिन काम करता हूं और अगर मेरी पत्नी भी नौकरी करती है, तो बच्चे को किसी और की देखभाल में छोड़ना सही नहीं लगेगा’.

साल 2016 में कपल ने रचाई थी शादी

बताते चलें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और गौरव के लिए यह पहली नजर का प्यार था. कुछ समय तक डेट करने के बाद कपल ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली. पूजा बनर्जी, अनुज सचदेवा और अन्य कई सेलेब्स कपल की शादी में शामिल हुए थे. अब गौरव और आकांक्षा की शादी को लगभग एक दशक होने वाला है. कपल के बीच 9 साल का बड़ा उम्र अंतर भी है.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बच्चा नहीं करना चाहती हैं गौरव खन्ना की पत्नी, ‘बिग बॉस 19’ में बताई वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks