May 31, 2026
Rana-Daggubati-2026-02-34af8ca02f6fd5542f9b2c531f414cd1-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘बाहुबली’ की सफलता के बाद राणा दग्गुबाती किडनी और दिल की गंभीर बीमारियों से घिर गए थे. अमेरिका में इलाज और ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत और लुक पूरी तरह बदल गया है. शरीर से कमजोर होने के कारण उन्हें लगा कि वे अब ‘हॉट एक्टर’ नहीं रहे, जिसके चलते उन्होंने कई फिल्मों के एडवांस पैसे लौटा दिए, क्योंकि वे उन किरदारों के लिए फिट नहीं थे. हालांकि, उन्होंने फैंस के प्यार और मजबूत इच्छाशक्ति से कमबैक किया. आज वे न सिर्फ एक एक्टर हैं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर और होस्ट के रूप में खुद को फिर से स्थापित कर चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

'बाहुबली' के बाद आया बड़ा संकट, मेकर्स के लौटाए पैसे, राणा ने सुनाई आपबीतीZoom

‘बाहुबली’ में राणा दग्गुबाती भल्लालदेव का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे.

नई दिल्ली: ‘बाहुबली’ फिल्म में भल्लालदेव के खूंखार और ताकतवर किरदार से रातों-रात सुपरस्टार बने राणा दग्गुबाती की जिंदगी पर्दे पर जितनी शानदार दिख रही थी, हकीकत में उतनी ही मुश्किलों से घिरी थी. फिल्म की अपार सफलता के ठीक बाद जब उनका करियर सातवें आसमान पर होना चाहिए था, तब राणा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने लगे थे. उनकी किडनी फेल हो गई थी और दिल की बीमारी ने उन्हें घेर लिया था. उन्होंने खुलासा किया कि उस वक्त उनके लिए स्टारडम या फिल्में मायने नहीं रखती थीं, बल्कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ जिंदा रहने पर था. इलाज के लिए उन्हें लंबे समय तक अमेरिका में रहना पड़ा, जहां किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी पूरी कद-काठी और लुक बदल गया.

भारत लौटने के बाद राणा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी बदली हुई पहचान को स्वीकार करना था. बीमारी की वजह से वे काफी कमजोर और दुबले हो गए थे. उन्होंने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में बताया कि जिस भारी शरीर और ‘शानदार लुक’ के लिए लोग उन्हें जानते थे, अब वह उनके पास नहीं था. उन्होंने शरीर में आए बदलाव के कारण कई बड़ी फिल्मों के साइनिंग अमाउंट (एडवांस) वापस कर दिए. राणा दग्गुबाती का कहना था कि वे अब उन किरदारों जैसे नहीं दिखते थे, जिनके लिए उन्हें चुना गया था, जैसे कि एक पहलवान की भूमिका. खुद को आईने में न पहचान पाना उनके लिए काफी परेशान करने वाला था. उन्हें लगने लगा था कि वे अब वो ‘दमदार बॉडीवाले एक्टर’ नहीं रहे, जिसकी डिमांड इंडस्ट्री में थी.

सोच-समझकर चुन रहे प्रोजेक्ट
मुश्किल दौर से उबरने में एक्टिंग और फैन्स के प्यार ने राणा की बहुत मदद की. एयरपोर्ट पर जब एक इमिग्रेशन ऑफिसर ने उन्हें ‘भल्लालदेव’ कहकर पुकारा, तब उन्हें अहसास हुआ कि उनकी पहचान उनके शरीर से कहीं ज्यादा बड़ी है. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी नई पहचान को अपनाया और अब वे पहले से ज्यादा सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुन रहे हैं. आज राणा सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर और होस्ट के रूप में भी एक्टिव हैं. ‘राणा नायडू’ जैसे डिजिटल शो और कई साउथ की फिल्मों के जरिए उन्होंने साबित कर दिया है कि एक कलाकार की असली ताकत उसकी मसल्स नहीं, बल्कि उसकी इच्छाशक्ति और टैलेंट होता है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks