May 26, 2026
Bhagam-Bhag-2-2026-02-44a9de712905176b6e97e1fdacc2df4f-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:


Manoj Bajpayee replaces Govinda in Bhagam Bhag 2: ‘भागम भाग 2’ को लेकर जैसे ही मनोज बाजपेयी की एंट्री की खबर सामने आई, फैंस की नाराजगी भी खुलकर दिखने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2006 की सुपरहिट कॉमेडी में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है. इस ट्विस्ट से दर्शक सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि गोविंदा के बिना ‘भागम भाग’ अधूरी है और उनकी कॉमिक टाइमिंग को रिप्लेस करना आसान नहीं होगा.

'बिना गोविंदा के भागम भाग 2 का मतलब नहीं', मनोज बाजपेयी की एंट्री, फैंस नाराजZoom

‘भागम भाग 2’ में मनोज बाजपेयी की एंट्री से फैंस से खुश नहीं है.

नई दिल्ली. सिनेमाप्रेमियों को जब से 2006 की कॉमेडी सीक्वल ‘भागम भाग 2’ के आने की खबर मिली है. तब से फैंस की लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. इसके पीछे एक कारण गोविंदा भी रहे, क्योंकि वह पिछले काफी समय से पर्दे से दूर थे. लेकिन अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर जो नई खबर सामने आई है. उससे गोविंदा फैंस के दिल टूट गए हैं. खबर है कि ‘भागम भाग 2’ में बड़ा कास्टिंग बदलाव हुआ है. 2006 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और पारेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा की जगह पावरहाउस एक्टर मनोज बाजपेयी को लिया गया है. इस खबर से 90 के दशक के फैंस काफी नाराज हैं. फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने वाली है.

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इस बार गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को एक अहम रोल के लिए साइन किया है. बताया जा रहा है कि यह वही किरदार है, जिसे पहले गोविंदा के लिए सोचा गया था. अगर यह बदलाव पक्का होता है तो यह ओरिजिनल कास्ट से एक बड़ा ब्रेक माना जाएगा, क्योंकि पहली फिल्म की सफलता में गोविंदा की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की अहम भूमिका थी.

गोविंदा को क्यों छोड़ना पड़ा सीक्वल?

गोविंदा, जिनकी कॉमिक टाइमिंग पहली फिल्म की सफलता की बड़ी वजह थी. इस प्रोजेक्ट से जुड़ नहीं पाए. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो गोविंदा के साथ हुई बातचीत किसी ठोस परिणाम पर नहीं पहुंची, जिसके बाद मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया. गोविंदा की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज 2019 में ‘रंगीला राजा’ थी. हालांकि, निर्माताओं की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ं

 सीक्वल में क्या बदलेगा?

प्रियदर्शन ने पहली फिल्म का डायरेक्शन किया था. लेकिन इस बार निर्देशन राज शांडिल्य के हाथों में है. फिल्म की कहानी में भी पुराने फॉर्मूले… गलत पहचान, तेजॉ रफ्तार हास्य और बढ़ता हुआ कन्फ्यूजन को बनाए रखने की तैयारी है, ताकि प्रियदर्शन की ओरिजिनल फिल्म की ‘स्पिरिट’ कायम रहे, भले ही चेहरे बदल जाएं. मनोज बाजपेयी की एंट्री से फिल्म में एक नया कॉमिक डायमेंशन जुड़ने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि वह आमतौर पर इस तरह की मसाला कॉमेडी में कम ही नजर आते हैं. फिल्म में नई हीरोइन
मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि मनोज बाजपेयी के लिए हीरोइन का फैसला अभी बाकी है.

फैंस नाराज

गोविंदा के फैंस हालांकि इस खबर से खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि गोविंदा के बिना भागम भाग 2 अधूरी है. एक्स और रेडिट पर इस मुद्दे पर भी लोग बात कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘बिना गोविंदा के भागम भाग 2 का मतलब नहीं’. एक अन्य ने लिखा- ये तो बहुत गलत बात है. एक गोविंदा फैन ने कहा कि वह गोविंदा के लिए फिल्म देखने वाले थे. एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेकर्स ने ऐसा सोच भी कैसे लिए. एक ने तो मेकर्स से गुजारिश भी कि और कहा- देखिए बात कर लीजिए क्या पता बात बन जाए. गोविंदा फिल्म में हुए तो सुपरहिट होना तय है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

‘बिना गोविंदा के भागम भाग 2 का मतलब नहीं’, मनोज बाजपेयी की एंट्री, फैंस नाराज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks