Last Updated:
Peddi box office collection day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है. पेड प्रिव्यूज को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ के पार चली गई है. इस बंपर कलेक्शन के साथ ‘पेद्दी’ ने ‘गदर 2’, ‘गेम चेंजर’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिया है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तूफान ला दिया है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और खास बात है कि इसे एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के पहले ही दिन राम चरण की फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स मटियामेट कर दिए हैं.

‘पेद्दी’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए ही करीब 20 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन कर लिया था. इस फिल्म को दुनिया भर में 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. हालांकि, फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज इसकी ओरिजिनल तेलुगु भाषा में देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके साथ ही फिल्म के हिंदी डब वर्जन को भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग की है. इसमें से अकेले इसके ओरिजिनल तेलुगु वर्जन ने 47.20 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार को पेड प्रिव्यूज के जरिए ही 18.50 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राम चरण की ‘पेद्दी’ ने हिंदी में 3 करोड़, कन्नड़ में 25 लाख, मलयालम में 10 लाख और तमिल में 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह देखा जाए तो पहले दिन की कुल घरेलू कमाई का आंकड़ा 69.50 करोड़ तक पहुंच गया है. यह राम चरण के लिए अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

इस फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर जिस बड़े पैमाने पर प्रमोट किया गया है और इसकी बॉक्स ऑफिस पर बेहद धमाकेदार शुरुआत हुई. पहले दिन की इस बंपर कमाई के साथ यह साल 2026 में भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में ‘पेद्दी’ सिर्फ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (102 करोड़) से पीछे है.

ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ ‘पेद्दी’ ने बॉलीवुड की कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. इसने रणवीर सिंह की पहली ‘धुरंधर’ (30 करोड़), सनी देओल की ‘गदर 2’ (40 करोड़) और शाहरुख खान की ‘पठान’ (57 करोड़) जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

यह राम चरण के करियर की बतौर सोलो हीरो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने एक्टर की ही पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी ‘गेम चेंजर’ ने पहले दिन 50 करोड़ नेट की कमाई तो की थी.

बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी ‘पेड्डी’ को मिल रहे शानदार रिव्यूज और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखकर यह साफ है कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी. इसमें राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिवाराजकुमार, जगपति बाबू और कई सितारे अहम किरदारो में नजर आते हैं.
