May 26, 2026
22-2026-02-cc398f9f688e8c5f6a5ad2af630bb6c3-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़े सितारों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ सनी देओल की बॉर्डर 2 है, जो जबरदस्त शुरुआत के बाद अब सुस्त पड़ती दिख रही है. रिलीज के 13वें दिन इस वॉर ड्रामा की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसने ट्रेड पंडितों को थोड़ा हैरान किया है. वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी अपनी फिल्म मर्दानी 3 के साथ धीरे-धीरे ही सही, लेकिन मजबूती से आगे बढ़ रही हैं. यह मूवी भारत में अब 25 करोड़ के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गई है.

ख़बरें फटाफट

बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'बॉर्डर 2', जानिए रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की हालतZoom

सिंगल डिजिट में कमाई कर रहीं बॉर्डर 2 और मर्दानी 3.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अब ये मूवी 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. 13वें दिन इसकी कमाई में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट नजर आई है. वर्किंग डेज का असर कलेक्शन पर थोड़ा दिख रहा है, पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी झोली में लगातार पैसा आ रहा है. वैसे यह वॉर ड्रामा साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. जानिए दोनों मूवीज ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

सिंगल डिजिट में होने लगी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई

फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की थी, जहां 8वें दिन 10.75 करोड़ और 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई हुई. वहीं, 10वें दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल लेते हुए 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया. हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की रफ्तार में बड़ी गिरावट देखी गई. 11वें दिन 5.75 और 12वें दिन 5.75 करोड़ पर सिमट कर रह गई.

भारत में ‘बॉर्डर 2’ ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

रिलीज के 13वें दिन बॉर्डर 2 फिल्म को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा, जब इसका कलेक्शन गिरकर 4 करोड़ रह गया. लेकिन राहत की बात यह है कि शुरुआती भारी-भरकम कमाई की बदौलत फिल्म ने भारत में 290.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ट्रेड जानकारों का मानना है कि भले ही वर्किंग डेज में कलेक्शन सुस्त पड़ गया हो, लेकिन फिल्म का देशभक्ति वाला जज्बा और दर्शकों से इसका गहरा जुड़ाव इसे लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकाए रखेगा.

मर्दानी 3 फिल्म की धीमी रफ्तार

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से बढ़ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्राइम ड्रामा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसकी शुरुआत 4 करोड़ की कमाई से हुई थी. दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल दिखा और इसने 6.25 करोड़ और 7.25 करोड़ बटोरे. हालांकि, वर्किंग डे शुरू होते ही कलेक्शन में गिरावट आई. चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ और पांचवें दिन 2.60 करोड़ कमाए. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने छठे दिन 2 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर अब तक की कुल कमाई 24.35 करोड़ पहुंच गई है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘बॉर्डर 2’, जानिए रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की हालत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks