May 11, 2026
akshay-kumar-and-bobby-deol-movies-2026-05-300233fd8b2f1411892ead4d61092415-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉबी देओल संग काम करने से पहले एक्टर के नाम के साथ फ्लॉप का टैग लगा था. दोनों की पहली फिल्म साल 2001 में आई, जिसमें उनकी दुश्मनी के रंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों ने अब तक साथ में कुल 5 फिल्में कीं. दोनों स्टार्स ने ‘दोस्ती’, ‘थैंक यू’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. बॉबी देओल अब विलेन बनकर छाए हुए हैं. वे थलापति की फिल्म ‘जय नायकन’ में विलेन बने हैं.

ख़बरें फटाफट

बॉबी देओल के साथ हिट हुई 'दुश्मनी', हीरो के नाम से हटा 'फ्लॉप' का टैगZoom

दोनों सितारों ने साथ में कुल 5 फिल्में कीं.

नई दिल्ली: बॉबी देओल के करियर की शुरुआत शानदार हुई थी. मगर बीच में उनका जब करियर लड़खड़ाया, तो विलेन बनकर पर्दे पर धमाकेदार वापसी की. वे थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ में विलेन बने हैं. आजकल फिल्म में उनकी मौजूदगी हिट की गारंटी की तरह है. एक बॉलीवुड स्टार कपल की जिंदगी में उनकी मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए थे. उन्होंने स्टार की पत्नी के साथ सुपरहिट फिल्म दी, तो खुद स्टार के साथ पहली करके उनके करियर को नया मोड़ दिया.

हम अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बात कर रहे हैं. बॉबी देओल ने ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू किया था और अक्षय कुमार संग पहली फिल्म ‘अजनबी’ करके उनके सितारे बुलंद कर दिए थे. आईएमडीबी की मानें, तो साल 2001 में आई अक्षय-बॉबी देओल की फिल्म ‘अजनबी’ अक्षय के करियर में टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी.

अक्षय कुमार के करियर में आया नया मोड़
फिल्म अक्षय कुमार के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई, इस फिल्म के बाद उन्हें बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी सफलता मिली और फ्लॉप एक्टर का टैग भी हट गया. अक्षय कुमार और बॉबी देओल की जोड़ी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से है जिन्हें दर्शकों ने हर रंग में पसंद किया है- चाहे वो दोस्ती हो, दुश्मनी हो या फिर कॉमेडी. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन का ऐसा किरदार निभाया था कि लोग देखते रह गए, वहीं बॉबी देओल सीधे-साधे हीरो के रोल में जमे थे. यह फिल्म सफल रही और यहीं से इनके साथ काम करने का सिलसिला शुरू हुआ. इसके बाद, वे साल 2004 में ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी देशभक्ति वाली फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए, जहां इनके गंभीर अभिनय को काफी सराहा गया.

(फोटो साभार: Instagram@iambobbydeol)

जब ‘अजनबी’ के दुश्मन बने दोस्त, पर्दे पर क्रिएट हुआ मैजिक
हिट जोड़ी ने दोस्ती और रोमांस के जरिए लोगों का दिल जीता. साल 2005 में फिल्म ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’ आई, जिसमें इनके बीच की बॉन्डिंग इतनी गहरी दिखाई गई कि फैंस को ‘अजनबी’ वाले दुश्मन दोस्त बनते दिखे. इसके करीब 6 साल बाद 2011 में ये दोनों अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म ‘थैंक यू’ में साथ आए. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन इन दोनों की कॉमिक टाइमिंग और मस्ती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इस फिल्म ने साबित किया कि अक्षय और बॉबी सिर्फ सीरियस रोल ही नहीं, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज में भी स्क्रीन पर कमाल दिखा सकते हैं.

एक पानी तो दूसरा आग
बॉबी-अक्षय की सबसे यादगार और बड़ी हिट्स में से एक रही साल 2019 में आई ‘हाउसफुल 4’. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में दोनों ने पुनर्जन्म वाली कॉमेडी के जरिए लोगों को खूब हंसाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी. दिलचस्प बात यह है कि जहां अक्षय अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, वहीं बॉबी का शांत अंदाज उनके साथ एकदम फिट बैठता है. अब तक ये दोनों पांच प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ चुके हैं और हर बार इन्होंने कुछ नया पेश किया है. चाहे पुराने जमाने के वफादार दोस्त हों या आज के दौर के शरारती यार, अक्षय और बॉबी की जोड़ी जब भी परदे पर आती है, फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks