Last Updated:
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की शादी की खबरें कुछ दिन से छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही उदयपुर में भव्य फंक्शन में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं. अब जैसे ही सोशल मीडिया पर इन अफवाहों से तूल पकड़ा एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर ने अपने रिएक्शन से सब साफ कर दिया. उनके रिएक्शन ने सस्पेंस खत्म करते हुए साफ कर दिया कि श्रद्धा बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से शादी नहीं कर रही हैं.
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदीनई दिल्ली. श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ समय से सोशल मीडिया की दुनिया में एक्ट्रेस की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर श्रद्धा कपूर के भाई ने अपने रिएक्शन से सच का खुलासा कर दिया है. श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर के रिएक्शन से साफ हो गया है कि हसीना शादी नहीं कर रही हैं और राहुल मोदी संग उदयपुर में उनकी भव्य शादी की बातें सिर्फ अफवाह हैं.
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एडल्ट सोसाइटी पेज ने अपने एक पोस्ट में दावा किया कि श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ शादी करने जा रही है. इस पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि कपल उदयपुर में शादी करेगा. अब जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ इसने सबका ध्यान खींचना शुरू किया जिसमें एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर भी शामिल हैं.
भाई सिद्धांत ने श्रद्धा की शादी पर तोड़ी चुप्पी
इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस के भाई कहते हैं कि ये तो उनके लिए भी न्यूज है जिससे साफ हो गया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है. अब ये साफ है कि अगर श्रद्धा कपूर शादी कर रही होतीं, तो उनके भाई को खबर होती है. ऐसे में स्त्री फेम एक्ट्रेस के फैंस ने भी उनका बचाव करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पेज को इस तरह की अफवाह फैलाने से बचना चाहिए.

फॉलोअर ने एक्ट्रेस की शादी पर पूछा था सवाल
बता दें, श्रद्धा कपूर राइटर राहुल मोदी को काफी समय से डेट कर रही हैं. साल 2024 की शुरुआत में कपल को पहली बार साथ स्पॉट किया गया था. उसके बाद से एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन रही हैं. वो अपने बर्थडे पर राहुल मोदी संग वेकेशन पर जाते हुए दिखती हैं. इसके साथ ही कपल क्यूट वीडियोज भी शेयर करता रहता है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
