July 30, 2026
a1c58f1c04294a84ba006072015ca6eb1770052334110975_original.jpg
Spread the love


15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला था. उससे पहले ही पाकिस्तान ने यह मैच खेलने से इनकार कर दिया है. फैंस जिसे अब तक सबसे बड़ी राइवलरी कहते आए, उसे अब नहीं देखा जा सकेगा. पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इस सबके बीच जान लीजिए कि अगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है तो किसको और कितना नुकसान झेलना पड़ सकता है.

भारत को 2 अंक मिलेंगे

15 फरवरी को टीम इंडिया कोलंबो (श्रीलंका) में मौजूद रहेगी और पाकिस्तान के आने का इंतजार करेगी. BCCI पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है. टॉस के लिए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा मैदान में नहीं आते हैं तो नियमानुसार मैच रेफरी को भारत को वॉकओवर देना होगा, जिससे टीम इंडिया को बिना खेले 2 अंक मिल जाएंगे. इससे नुकसान पाकिस्तान को होगा, क्योंकि 2 अंक गंवाने से उसका अगले चरण में जाना मुश्किल हो जाएगा.

ब्रॉडकास्टर्स को होगा नुकसान

भारत और पाकिस्तान मैच की व्यूवरशिप समय-समय पर रिकॉर्ड तोड़ती रही है, इसलिए यह ब्रॉडकास्टर्स के लिए मोटी कमाई का जरिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मैच नहीं हुआ तो ब्रॉडकास्टर्स को स्पॉन्सर्स से होने वाली कमाई से हाथ धोना पढ़ेगा. इसका सीधा असर ICC पर भी पड़ेगा.

अंक बांटे जा सकते हैं

भारत और पाकिस्तान, दोनों ही ग्रुप A में हैं. अगर यह मैच नहीं हो पाता है,  तो दोनों टीमों में अंक बांटे जा सकते हैं. मगर इसके लिए दोनों  कप्तानों  का टॉस के समय मैदान पर होना अनिवार्य है, तभी दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्या अब कभी नहीं होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? जानिए एबीपी से क्या बोले बासित अली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks