April 9, 2026
Siddharth-Malhotra-2026-02-52ed7322558bfcd94fb59b2cb01e0a6a-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

When Siddharth Malhotra Said I Feel Embarrassed: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक लंबा पोस्ट शेयर कर ये दुख जाहिर की. इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिता ही नहीं उनकी मां ने भी सालों तक परिवार से कई दर्द छिपाए और पिता की देखभाल अकेले संभाला. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने मां के त्याग को उतना महत्व नहीं दिया.

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद गहरे शोक में हैं. 14 फरवरी को दिल्ली स्थित आवास पर लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दुख की घड़ी में सिद्धार्थ का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के त्याग और पिता की बीमारी के दौरान उनके संघर्ष के बारे में बात की थी. फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी इस कठिन समय में परिवार के साथ रहने के लिए नई दिल्ली में मौजूद हैं. सिद्धार्थ अपने पिता के बहुत करीब थे और अक्सर बताते थे कि उनके संघर्ष के दिनों में पिता ने ही उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था. फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

पिछले साल लिली सिंह के साथ एक बातचीत में सिद्धार्थ ने अपने पिता की बीमारी और परिवार पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभाव के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे वह खुद इस स्थिति से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने कहा था, ‘मेरे पिता काफी समय से बीमार चल रहे हैं और मैं कभी-कभी इससे डर जाता हूं या गुस्सा हो जाता हूं. ऐसे में मैं अपनी मां पर थोड़ा सख्त हो जाता हूं क्योंकि वही उनकी दवाइयों और देखभाल का ध्यान रखती हैं. पिता इतनी अच्छी स्थिति में नहीं हैं कि वह खुद ऐसा कर सकें.’ फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि एक दिन सुबह की चाय के दौरान उनकी मां ने 20 साल पहले की बातें शुरू कर दीं. उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे और जब वह अपनी जिंदगी बनाने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने क्या-क्या झेला था. यह सुनकर सिद्धार्थ को एहसास हुआ कि उनकी मां ने इतने सालों में पिता की बीमारी और संघर्ष की असली तस्वीर को परिवार से छिपाकर रखा. फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

शेरशाह एक्टर ने आगे कहा, ‘उन्होंने हमसे यह जानकारी छिपाई कि पिता किस दौर से गुजर रहे थे. मुझे थोड़ी शर्मिंदगी हुई कि मैंने पिता के स्वास्थ्य को लेकर उन सालों में अपनी मां को वह क्रेडिट नहीं दिया, जिसकी वह हकदार थीं. मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की. इतने सालों बाद मुझे एहसास हुआ कि उस दौरान मेरी मां ने कितने बलिदान दिए, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था. मुझे उनके साथ इससे कही ज्यादा संवेदनशीलता और प्यार से पेश आना चाहिए था और उम्मीद है कि अब मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा.’ फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

आपको बता दें कि मंगलवार को सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया. उन्होंने लिखा, ‘वह ईमानदारी, सच्चाई और संस्कारों वाले इंसान थे. उन्होंने उन मूल्यों के साथ जीवन जिया जो कभी झुके नहीं. अनुशासन, लेकिन कठोरता के बिना ताकत, लेकिन अहंकार के बिना. सकारात्मकता, तब भी जब जीवन ने उन्हें हद से ज्यादा परखा. मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का साहस से सामना करने तक, वह कभी समझौता नहीं किया.’ फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

उन्होंने आगे लिखा, ‘पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है. आपकी ताकत हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है. आपकी सकारात्मकता अब भी इस परिवार को एकजुट रखती है. आप हमें नींद में ही छोड़ गए, लेकिन आपकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता. मैं आज जो भी हूं, आपकी वजह से हूं. आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी को हमेशा आगे बढ़ाऊंगा. लव यू डैड.’  फोटो साभार-@kiaraaliaadvani/Instagram

when Siddharth Malhotra said I feel embarrassed mother hid her pain during father Sunil Malhotra illness

सिद्धार्थ अब खुद एक पिता हैं. 15 जुलाई 2025 को उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने बेटी सारैया को जन्म दिया था. पितृत्व पर बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दिनचर्या अब पूरी तरह उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पिता का मर्चेंट नेवी में करियर होने के कारण वह बचपन में उनसे दूर रहते थे, इसलिए वह अपने बच्चे की जिंदगी में पूरी तरह शामिल रहना चाहते हैं. फोटो साभार-@sidmalhotra/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks