April 28, 2026
66-2026-04-02604d2b4c6e0b109d4723c9a40a5027-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच दीपिका पादुकोण के किरदार से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कमिटमेंट के साथ कर रही हैं. खबर है कि वह कहानी का अहम हिस्सा हैं, इसलिए उनके रोल में प्रेग्नेंसी के ऐलान के बावजूद कोई बदलाव नहीं किया गया है. खास बात है कि ‘राका’ में दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा.

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

नई दिल्ली. बॉलीवुड की टॉप स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दूसरी तरफ, वह अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं. पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी के बीच भी दीपिका का काम के प्रति यह जज्बा काबिले तारीफ है.

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

दीपिका पादुकोण ‘राका’ की शूटिंग में भी अपना शत-प्रतिशत दे रही हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे और कुछ दिनों पहले ही उनका लुक रिवील किया गया जिसे देखकर फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए. राका को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है और बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं.

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

टीम ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि दीपिका पादुकोण फिल्म में एक बहुत ही जरूरी रोल निभा रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद शूटिंग जारी रखेंगी. अब नई डिटेल्स से ये और साफ हो गया है कि वो फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा हैं और इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

दीपिका के किरदार को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच सूत्रों का कहना है कि दीपिका कहानी की मुख्य कड़ी बनी हुई हैं और उनके सीन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद के दौरान भी वो अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जारी रखे हुए हैं.

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘फिल्म में दीपिका की एंट्री धमाकेदार है और अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है. अब ये सीन्स बॉडी डबल की मदद से शूट किए जाएंगे, जबकि दीपिका खुद ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी.’

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

सोर्स ने आगे बताया कि दीपिका पादुकोण के रोल में कोई कटौती नहीं की गई है और वह वैसी ही बनी रहेगी. वह ‘राका’ की एक मुख्य किरदार हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.’ एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासकर दीपिका के किरदार को लेकर, जिससे कहानी में काफी इमोशनल गहराई आने की उम्मीद है.

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

एटली के डायरेक्शन में बन रही ‘राका’ को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, खासतौर पर दीपिका और अल्लू अर्जुन के किरदारों के लिए, जो एटली के विजन के साथ पर्दे पर कमाल करने वाले हैं. इससे पहले एक सूत्र ने बताया था कि अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण ‘राका’ के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी.

deepika padukone, raaka movie, deepika padukone pregnancy, allu arjun film raaka, दीपिका पादुकोण, राका मूवी, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी, अल्लू अर्जुन फिल्म, दीपिका पादुकोण राका की शूटिंग

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण भारत की टॉप हीरोइनों में से एक हैं. साल 2024 में उन्होंने प्रभास की मूवी कल्कि 2898 एडी मे काम किया था जिसकी कमाई 1000 करोड़ से ऊपर रही. ‘राका’ के अलावा दीपिका पादुकोण के पास शाहरुख खान की फिल्म किंग भी है जो इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks