July 30, 2026
salman-khan-10-2026-02-d2f41293991f503768c90dbf5db23918-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन इस कठिन समय में वह अकेले नहीं हैं. उनके समर्थन में पूरा बॉलीवुड खड़ा नजर आ रहा है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर सोनू सूद, गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, KRK, तेज प्रताप यादव और राव इंद्रजीत सिंह यादव तक कई नामी हस्तियों ने आगे बढ़कर आर्थिक मदद दी है.

नई दिल्ली.राजपाल यादव को जेल से निकालने के लिए इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं. किसी ने सीधे पैसे ट्रांसफर किए, तो किसी ने एडवांस पेमेंट देकर साथ निभाया. राजपाल के लिए यह मुश्किल घड़ी अब स्टार्स की एकजुटता की मिसाल बनती दिख रही है.

rajpal yadav

कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन राहत की बात ये है कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा. अब तक 11 लोग उनके समर्थन में सामने आ चुके हैं और अपनी तरफ से आर्थिक मदद दे चुके हैं.

Rajpal Yadav, Delhi High Court, Rajpal Yadav news, Rajpal Yadav video

सबसे बड़ी मदद जेम्स टून म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने की है. उन्होंने 1.1 करोड़ रुपये की राशि दी है. इसके बाद जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता दी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजपाल के करीबी दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बिना शोर-शराबे के 10 लाख रुपये भेजे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पहले भी इतनी ही रकम से मदद कर चुके हैं. कमाल आर खान यानी KRK ने भी 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

Sonu sood indigo

सोनू सूद, जो पहले भी जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए राजपाल यादव को साइनिंग अमाउंट देने की घोषणा की है. सटीक रकम सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत की.

Guru Randhawa, Guru Randhawa new song, Guru Randhawa from ages

सिंगर गुरु रंधावा ने भी दिल खोलकर साथ दिया है. उन्होंने राजपाल यादव को अपने एक म्यूजिक वीडियो में काम देने और उसके बदले एडवांस पेमेंट देने का वादा किया है.

Rajpal Yadav, Tej Pratap Yadav, Rajpal Yadav news, Rajpal Yadav case, Rajpal Yadav debt, Rajpal Yadav check bounce case, Rajpal Yadav movies, Rajpal Yadav jail reason

इसके अलावा अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और डेविड धवन ने भी मदद के लिए संपर्क किया है. राजपाल यादव के मैनेजर के मुताबिक इन सभी ने आर्थिक सहायता दी है, हालांकि रकम का खुलासा नहीं किया गया है.

मीका सिंह ने वायरल भयानी से बात करते हुए कहा, ‘राजपाल यादव जी, इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ सभी मजबूती से खड़े हैं मैं भी खड़ा हूं. समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में मैं 11 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं. मैं फिल्म जगत के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और अपनी क्षमतानुसार मदद करें.

why Gurmeet Choudhary touches wife Debina Bonnerjee feet, gurmeet choudhary movies and tv shows, gurmeet choudhary wife, gurmeet choudhary children, gurmeet choudhary horror movie, gurmeet choudhary net worth, gurmeet choudhary wife age, gurmeet choudhary love story, debina bonnerjee movies and tv shows, debina bonnerjee kids, debina bonnerjee first husband, debina bonnerjee first daughter age, debina bonnerjee ivf, debina bonnerjee as sita

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी अपनी क्षमता के अनुसार मदद की है और साथ ही दूसरों से भी अपील की है कि वे आगे आकर राजपाल का साथ दें.

Rajpal yadav jail reason, rajpal yadav jail kyon gaye, rajpal yadav jail me kyu hai, rajpal yadav tihar jail reaon hindi, Why Rajpal Yadav went to Tihar jail, film that landed rajpal yadav in jail, shiney ahuja jail, why vikram bhatt in jai, sooraj pancholi jail, Sanjay dutt jail photo, Salman khan jail news, Salman khan jail photos, sanjay dutt jail kyon gaye the, salman khan kyon jail gaya tha, salman khan jail photo movie, salman khan jail reason, Bollywood stars gone to jail, rajpal yadav wife name, salman khan jail duration

कुल मिलाकर, इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम राजपाल यादव के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. यह दिखाता है कि भले ही स्क्रीन पर सब एक-दूसरे के कॉम्पिटिटर हों, लेकिन असल जिंदगी में फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks