May 26, 2026
Akshaye-Khanna-2026-01-7dcfa7f5a7c9066379337453a59440b2-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

अक्षय खन्ना भले ‘रेस 4’ का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. हर एक फिल्म में उनके किरदार इंटेंस और डार्क हैं जो दर्शकों का दिल जीत लेंगे.

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

नई दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ बनकर अक्षय खन्ना ने हर किसी का दिल जीत लिया. गाने ‘FA9LA’ पर अपने वायरल डांस से तहलका मचाया. अक्षय खन्ना के फैंस उन्हें एक और जबरदस्त किरदार में देखने को बेताब हैं. इस बीच, खबर आ रही है कि वे ‘रेस 4’ का हिस्सा नहीं बनेंगे.(फोटो साभार: IMDb)

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘रेस’ की अगली किस्त में अक्षय खन्ना की वापसी पर ब्रेक लगना तय था. निर्माता रमेश तौरानी ने अक्षय खन्ना का ‘रेस’ फ्रेंचाइजी के चौथे भाग में नजर न आने की वजह बताई. (फोटो साभार: IMDb)

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

फिल्म ‘रेस’ के पहले भाग में ही अक्षय के किरदार का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनका ट्रैक वहीं खत्म हो गया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्क्रिप्ट में उनके किरदार को वापस लाने की कोई गुंजाइश नहीं है और न ही उन्हें अप्रोच किया गया है. ‘रेस 4’ के लिए अभी केवल सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा से बातचीत चल रही है. बाकी किसी भी अन्य कलाकार के नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

‘धुरंधर’ का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर रिलीज को तैयार है. खबर है कि अक्षय इसमें फ्लैशबैक सीन्स में दिखाई दे सकते हैं.

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

‘महाकाली’ से अक्षय तेलुगु सिनेमा में कदम रख रहे हैं. इसमें वह ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ की एक दमदार और रहस्यमयी भूमिका निभाएंगे. उनका फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है.

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

सनी देओल के साथ इंटेंस एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘इक्का’ में भी अक्षय खन्ना एक अहम भूमिका में दिखेंगे, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

‘दृश्यम 3’ में अक्षय खन्ना अपने आईजी तरुण अहलावत के किरदार को दोहराते हुए नजर आ सकते हैं. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है. (फोटो साभार: IMDb)

Akshaye Khanna, Race 4, Dhurandhar, Akshaye Khanna upcoming movies, Dhruvandhar 2, Mahakali, Drishyam 3, Ikka, धुरंधर 2, महाकाली, दृश्यम 3, इक्का

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फिल्म में अपने वायरल डांस ‘FA9LA’ की शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना को सांस लेने में दिक्कत हुई थी और उन्हें टेक के बीच में ऑक्सीजन सपोर्ट लेना पड़ा था, फिर भी उन्होंने इसे बखूबी अंजाम दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘रेस 4’ से बाहर हुए अक्षय खन्ना, मगर इन चार मूवी से मचाएंगे भौकाल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks