August 2, 2026
5555-2026-02-770419c9fdac7f687de7f9143fc5b116-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है. इस चौंकाने वाली घटना के बाद रोहित शेट्टी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. खबर है कि उन्होंने अपने तमाम फिल्मी दोस्तों और करीबियों से गुजारिश की है कि वे फिलहाल कुछ दिनों तक उनके घर न आएं. रोहित इस वक्त पुलिस को अपना बयान दर्ज करा रहे हैं और नहीं चाहते कि उनके घर पर भीड़ जुटने से जांच में कोई बाधा आए या सुरक्षा व्यवस्था बिगड़े. हालांकि वह फोन और मैसेज के जरिए सबके संपर्क में हैं.

ख़बरें फटाफट

कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, रोहित ने करीबियों से की घर न आने की अपीलरोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को हुई थी फायरिंग की घटना.

नई दिल्ली. फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी को देर रात जिला कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने चारों आरोपियों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मुंबई पुलिस ने इस मामले ने शुभम लोंकर को फरार आरोपी बताया है.

इस चौंकाने वाली वारदात के बाद खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी ने फिलहाल कुछ दिनों के लिए सबसे दूरी बनाने का फैसला किया है. उन्होंने अपने शेड्यूल्ड सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म जगत के साथियों से भी गुजारिश की है कि अगले 48 घंटों तक कोई भी उनके घर न आएं.

पुलिस जांच में सहयोग कर रहे रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने करीबियों से की घर ना आने की अपील

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी नहीं चाहते कि उनके घर पर भीड़ जुटने से स्थिति और संवेदनशील हो जाए या सुरक्षा व्यवस्था में कोई खलल पड़े. वह अपने शुभचिंतकों और करीबियों के फोन और मैसेज का जवाब तो दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी से भी निजी तौर पर मिलने से बच रहे हैं. उनका पूरा ध्यान अभी अधिकारियों की मदद करने और मामले की तह तक पहुंचने पर है.

रोहित शेट्टी  घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग ने सनसनी फैला दी है. यह वारदात रविवार तड़के हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने शेट्टी के रिहायशी टॉवर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं. गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, जिसकी पुष्टि खुद पुलिस अधिकारियों ने की है. घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और आसपास की सुरक्षा को काफी कड़ा कर दिया गया है.

पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. इस हमले के तार पुणे से जुड़ते नजर आ रहे हैं, जहां से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए इन आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने 12 स्पेशल टीमें बनाई, जिन्हें हमलावरों का सुराग लगाने और उन्हें दबोचने की जिम्मेदारी सौंपी गई. पुलिस की मुस्तैदी का ही नतीजा है कि वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर ये संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, रोहित ने करीबियों से की घर न आने की अपील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks